back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज

देहरादून, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया है। साथ उन्होंने कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा देने की खबर के पीछे साजिश का अंदेशा भी जताया है। सोमवार को प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा देने की खबर चलाने वाले तीन पोर्टलों के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया है और मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने इसके पीछे साजिश का अंदेशा भी जताया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौजूद रहे। प्रीतम सिंह राष्ट्रीय नेताओं के गुटबाजी के आरोप से थे क्षुब्ध वहीं कुछ दिन पहले विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को लेकर गुटबाजी के आरोपों से पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। चकराता विधानसभा क्षेत्र से लगातार छठी बार जीत दर्ज करने वाले प्रीतम सिंह राष्ट्रीय नेताओं के गुटबाजी के आरोप से क्षुब्ध दिखाई दिए थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हार के कारणों के लिए गुटबाजी और इसमें उनकी भूमिका को जिम्मेदार ठहराने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को निशाने पर लिया था। कहा थी कि राष्ट्रीय नेतृत्व को इसकी जांच करानी चाहिए। गुटबाजी के आरोप साबित हुए तो वह विधानसभा सदस्यता से तत्काल इस्तीफा दे देंगे। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵