back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जडेजा का कमाल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट किए पूरे, कुंबले-हरभजन जैसी दिग्गज लिस्ट में शामिल

गुवाहाटी टेस्ट की दूसरी पारी में दो विकेट झटकते ही रवींद्र जडेजा ने एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली। वह अब टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर चुके हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक खास उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया भले ही मुकाबले में दबाव में दिख रही हो, लेकिन जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के सिर्फ पांचवें गेंदबाt बन गए हैं और अब उनका नाम कुंबले व हरभजन जैसे दिग्गजों के साथ शामिल हो गया है।

जडेजा ने रचा इतिहास, इन दिग्गजों की सूची में शामिल

रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर दिग्गजों की खास सूची में जगह बना ली है। भारत के लिए इस विपक्ष के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है, जिन्होंने 40 पारियों में 54 विकेट लिए थे। दूसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 64 विकेट झटके। हरभजन सिंह 19 पारियों में 60 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 26 पारियों में 57 विकेट लेकर चौथा स्थान हासिल किया था। अब जडेजा भी 19 पारियों में 50 विकेट के साथ इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो गए हैं।

हरभजन-कुंबले को पछाड़ा

रवींद्र जडेजा ने एक और अहम उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरज़मीं पर सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने 7 टेस्ट में 46 विकेट चटकाए थे। अब जडेजा 9 टेस्ट मुकाबलों में 44 विकेट लेकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं और इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह तथा अनिल कुंबले दोनों को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने भारत में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 9 टेस्ट मैचों में 39 विकेट लिए थे, जबकि जडेजा अब इस आंकड़े को पार कर चुके हैं।

IND vs SA: टीम इंडिया मुश्किल में

गुवाहाटी में जारी भारत–साउथ अफ्रीका टेस्ट में मैच पूरी तरह मेहमान टीम के पक्ष में झुकता दिख रहा है। चौथे दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 220 रन जोड़ लिए, जिससे उनकी कुल बढ़त 500 से भी ज्यादा हो गई है। इससे पहले अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जबकि भारत दूसरी ओर पहली पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गया। मौजूदा हालात में टीम इंडिया स्पष्ट रूप से बैकफुट पर नजर आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच हुए भयंकर विवादों के लिए...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵