back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में किराएदारों के सत्यापन के लिए चलेगा अभियान

भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आतंकवादी संगठन के सदस्यों को पकड़े जाने के बाद पुलिस ने किराएदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया हैं। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में भोपाल में अवैधानिक रूप से रह रहे आतंकवादी संगठन के सदस्य जिनमें कुछ बंग्लादेशी नागरिक भी थे, को पकड़ने में मध्यप्रदेश पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक ने अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई एवं किरायेदारों के चरित्र सत्यापन कराने हेतु एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक माह का विशेष अभियान चलाने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिये गये हैं। बताया गया है कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिये सामुदायिक पुलिसिंग के सभी अभिन्न अंगों जैसे आरडब्ल्यूू, मोहल्ला समिति, नगर रक्षा समिति इत्यादि को भी इसमें सम्मिलित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। ज्ञात हो कि अपनी व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति हेतु बाहर से कई लोग आकर किराये से निवास करते हैं। इनकी आड़ में कई असामाजिक तत्व भी अवांछनीय गतिविधियों को संचालित कर सकते हैं। वर्तमान में कई किरायेदारों का चरित्र सत्यापन नहीं हुआ है। अवैध रूप से रह रहे किरायेदार आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिये गम्भीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। –आईएएनएस एसएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵