back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बजट वित्तवर्ष 23 : सीमावर्ती गांवों को जीवंत बनाने के कार्यक्रम की घोषणा

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे गांवों पर चीनी क्षेत्रीय दावों का मुकाबला करने के उद्देश्य से मंगलवार को नए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की घोषणा की। मकसद है, सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी का विकास और सुधार करना। एलएसी के करीब चीनी मॉडल गांवों का मुकाबला करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा, विरल आबादी वाले सीमावर्ती गांव, सीमित संपर्क और बुनियादी ढांचा अक्सर विकास लाभ से छूट जाते हैं। उत्तरी सीमा पर ऐसे गांवों को नए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत कवर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण, कंक्रीट के घरों, पर्यटन केंद्रों, बेहतर और सुलभ सड़क संपर्क, नवीकरणीय ऊर्जा के प्रावधान, सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन और अन्य शैक्षिक चैनलों की डीटीएच सेवाओं के साथ-साथ अधिक आजीविका सृजन जैसी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। गृह मंत्रालय सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती राज्यों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। अब मौजूदा योजनाओं को मिला दिया जाएगा और सरकार नियमित रूप से उनके परिणामों की निगरानी करेगी। सीमा प्रबंधन के लिए एमएचए आवंटन चालू वित्तवर्ष में 1,921.39 करोड़ रुपये से लगभग 43 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 के लिए 2,517.02 करोड़ रुपये हो गया है। सरकार के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के अधिकारियों ने कहा कि चीनी सेना एकीकृत मॉडल गांवों का निर्माण कर रही है जो एलएसी के पास छावनियों का विस्तार हैं, ताकि सैन्य और नागरिक आबादी एक साथ रह सकें। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵