back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब ड्रैगन फ्रूट रखेगा आपकी सेहत और जेब का ख्याल

लखनऊ, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जरा सोचिये एक ऐसे फल के बारे में, जो न सिर्फ अपकी सेहत का ध्यान रखे बल्कि आपकी जेब का भी ख्याल रखे। तो ऐसा कमाल कोई सुपर फ्रूट ही कर सकता है। ऐसा ही कमाल कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित बाराबंकी जिले के निवासी हरिश्चन्द्र। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है, जो सेहत और जेब दोनों का ख्याल रखती है। बीती 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कर्यक्रम में बाराबंकी की धरती पर चीन और अमेरिका में सुपर फ्रूट मानी जानी वाली चिया सीड को उगाने वाले किसान हरिश्चन्द्र की तारीफ की थी। एक विदेशी फसल को बिना किसी सरकारी मदद के अपने संसाधनों के जरिये उगाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हरिश्चन्द्र की मेहनत की सराहा था। पीएम और सीएम की तारीफ से उत्साहित हरिश्चन्द्र ने बाराबंकी के अमसेरुवा गांव में ड्रैगन फ्रूट उगाकर सूबे के किसानों को एक नई राह दिखाई है। ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले बाराबंकी के किसान हरिश्चंद्र सेना से आर्टिलरी कर्नल के पद से वर्ष 2015 में रिटायर हुए थे। वह बताते हैं कि उन्होंने तीन एकड़ जमीन बाराबंकी की हैदरगढ़ तहसील के सिद्धौर ब्लाक के अमसेरुवा गांव में खरीदी। इस भूमि पर चिया सीड, ग्रीन एप्पल, रेड एप्पल बेर, ड्रैगनफूड, काला गेंहू और कई प्रजाति के आलू की खेती करना शुरू किया। बीते साल नवंबर में पहली बार आधा एकड़ भूमि में चिया सीडी की खेती की। चिया सीड की खेती चीन में अधिक होती है। यह मूल रूप से मैक्सिको की फसल है। अमेरिका में इसे खाने के लिए खूब उगाया जाता है। इससे लड्डू, चावल, हलवा, खीर, जैसे व्यंजन बनते हैं, जो वीआईपी भोजन में प्रयुक्त होता है। बहुत छोटे से दिखने वाले ये बीज सफेद, भूरे और काले रंग के होते हैं और शरीर को एनर्जी देने के लिए काफी अच्छा एनर्जी स्रोत माना जाता है। हरिश्चंद्र का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए एक एकड़ में उन्होंने 500 पिलर पर 2000 प्लांट (पौधे) लगाए। इन्हें लगाने में 5-6 लाख रुपए खर्च तीन वर्ष पूर्व लगाए गए ड्रैगन फ्रूट के पौधों अब फल निकले है और इस फल को लोग खेत से आकर ही लोग खरीदने आ रहे है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में लगाए गए ड्रैगन फ्रूट अगले तीस वर्षों तक फल देंगे और हर साल इन्हें 15 लाख रुपए प्राप्त होंगे। अब इस साल ज्यादा क्षेत्र में इसे उगाने की उनकी योजना है। नए प्रयोग कर करते हुए खेती -किसानी को नाम कमाने वाले हरिश्चंद्र कहते हैं कि ड्रैगन फ्रूट की खेती किसानों की आय बढ़ाने में करारगर साबित होगी। इसकी खेती में रखरखाव पर ज्यादा खर्च नहीं आता है क्योंकि रसायनिक खाद आदि का उपयोग नहीं होता। गोबर और जैविक खाद का इस्तेमाल होता है। एक बार लगाए पौधे से तीस साल तक फल मिलता है। किसान के लिए यह खेती बैंक में जमा कराए गए धन पर मिलने वाले ब्याज की तरह है। राज्य की जलवायु इस खेती के लिए मुफीद है। एक किलो ड्रैगन फ्रूट 350 रुपए में बिक रहा हैं। सूबे के किसान इसकी खेती कर अपनी आय में इजाफा करें, इसके लिए मुख्यमंत्री की पहल पर उद्यान विभाग ने ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले किसान को 30,000 रुपए प्रति एकड़ अनुदान देने का फैसला किया है। सरकार को उम्मीद है कि इस सुपर फूड की खेती करने में सूबे के किसान अब रूचि लेंगे। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशिया में, संयुक्त राज्य अमेरिका, कैरिबियन,ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में ड्रैगन फ्रूट की खेती होती है। गुजरात सरकार ने इस फल को कमलम नाम दिया है। ये फल के साथ दवा भी है। एंटीऑक्सीडेंट, वसा रहित, फाइबर से भरपूर ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम, मैग्नेशियम और आयरन के अलावा प्रचुर मात्रा में विटामिन सी एवं ए भी पाया जाता है। अपनी इन्ही खूबियों के नाते इसे सुपर फ्रूट भी कहा जाता है। ड्रैगन फ्रूट को पिताया फल के नाम से भी जानते हैं, इसे ज्यादातर मेक्सिको और सेंट्रल एशिया में खाया जाता है। इस फल सेहत को सलामत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। –आईएएनएस विकेटी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...