back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: बांका में होगा कड़ा मुकाबला, क्या 7वीं बार भी जीत दर्ज करेगी BJP या RJD बदल देगी समीकरण ?

बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों अपनी-अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटी है। इस बार राज्‍य की बांका विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्‍प होने वाला है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन के लिए जिन सीटों पर सबसे कड़ा मुकाबला हो सकता है, उनमें बांका विधानसभा सीट प्रमुख मानी जा रही है। यह सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ बनी हुई है और आगामी चुनाव में भी आरजेडी या गठबंधन के अन्य दलों के लिए यहां से जीत दर्ज करना आसान नहीं दिख रहा है। अगर सीट INDIA गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में जाती है, तो उनके लिए भी चुनौती बड़ी होगी, क्योंकि पार्टी यहां पहले ही अपनी पकड़ खो चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एनडीए उम्मीदवार को इस इलाके में मजबूत बढ़त मिली थी, जिससे इस बार की स्थिति और साफ हो गई है कि मुकाबला एकतरफा नहीं होने वाला। 

बांका जिले की भौगोलिक और सामाजिक स्थिति भी इस सीट को खास बनाती है। झारखंड से सटे इस क्षेत्र में अभी भी विकास पूरी तरह नहीं पहुंच पाया है। कुछ साल पहले तक नक्सल प्रभाव यहां काफी अधिक था, हालांकि अब हालात सुधर चुके हैं। इलाके में मतदान प्रतिशत हमेशा अच्छा रहा है और मतदाता समय-समय पर सत्ता परिवर्तन करते रहे हैं। इसके बावजूद इलाके की मूलभूत समस्याओं में कोई सुधार नहीं हुआ हैं। यही वजह है कि विपक्ष को यहां उम्मीद सिर्फ एंटी इनकंबेंसी से ही दिख रही है।

बांका विधानसभा का इतिहास

बांका विधानसभा सीट पर अब तक 20 बार चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 4 उपचुनाव भी शामिल हैं। सीट पर सबसे ज्यादा 8 बार जीत बीजेपी के खाते में गई है। इन आठ में से एक जीत जनसंघ के नाम से तब मिली थी, जब बीजेपी अस्तित्व में नहीं आई थी। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर 7 बार जीत दर्ज की है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को अब तक 2 बार और स्वतंत्र पार्टी व जनता पार्टी को एक-एक बार यहां से जीत हासिल हुई है। रामनारायण मंडल, जो वर्तमान में विधायक हैं, ने 2014 के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद से इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। वे इससे पहले भी तीन बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं। यानी, वे कुल मिलाकर छह बार विधायक बन चुके हैं। अब सवाल है कि क्या रामनारायण मंडल सातवीं बार भी जनता का भरोसा जीत पाएंगे? आंकड़े और उनका राजनीतिक अनुभव यह जरूर संकेत देते हैं कि मुकाबला उनके पक्ष में हो सकता है।

बांका में किसका पलड़ा भारी? 

बांका विधानसभा सीट पर इस बार भी एनडीए का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आ रहा है। यहां विधानसभा चुनाव में परंपरागत रूप से बीजेपी चुनाव लड़ती है और अब तक लगातार तीन बार इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। ऐसे में पार्टी इस बार चौथी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। वहीं, लोकसभा चुनावों में यह सीट जेडीयू के खाते में जाती रही है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता गिरधारी यादव लगातार तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं और 2024 के आम चुनाव में भी उन्होंने इस सीट से बड़ी जीत हासिल की थी। इससे एनडीए की संगठित और मजबूत ग्राउंड मशीनरी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के लिए इस सीट को जीतना आसान नहीं होगा। चाहे उम्मीदवार राजद से हो या कांग्रेस से, विपक्षी खेमे को यहां से जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। मजबूत एनडीए पकड़ और सीट पर स्थानीय चेहरे की लोकप्रियता को देखते हुए मुकाबला एकतरफा भले न हो, लेकिन विपक्ष को जमीनी स्तर पर जबरदस्त मेहनत करनी होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵