back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: ‘कब माफी मांगोगे लालू-तेजस्वी’ आंबेडकर के अपमान पर बीजेपी का पोस्‍टर वार

बीजेपी ने पटना के चौक-चौराहों पर लालू प्रसाद यादव के पोस्टर लगा दिए हैं। इसमें आंबेडकर के कथित अपमान पर लालू एवं तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राष्‍ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्‍मदिन के मौके पर उनके समर्थक ओर पार्टी के कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर आ रहे थे। इस दौरान, बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को पैर के पास रखने को लेकर सूबे की सियासत में नया बवाल शुरु हो गया है। इस तस्‍वीर को लेकर बीजेपी उन पर लगातार हमला कर रही है। और उन्‍होने इसे बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर का अपमान बताया है। साथ ही लालू यादव को डा. भीमराव आंबेडकर के अपमान के चलते मांफी मांगने की मांग की जा रही है। 

अब बीजेपी ने पटना के चौक-चौराहों पर लालू प्रसाद यादव के पोस्टर लगा दिए हैं। इसमें आंबेडकर के कथित अपमान पर लालू एवं तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की गई है। पोस्टर में RJD सुप्रीमो की वह तस्वीर भी है, जिसे वायरल कर एनडीए के नेता उनपर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

पोस्‍टर में लिखा- कब माफी मांगोगे लालू-तेजस्वी

बीजेपी की ओर से पटना की सड़कों पर मंगलवार को लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि, ‘7 दिन होने को हैं, कब माफी मांगोगे लालू-तेजस्वी‘। इस पोस्टर में RJD को दलित विरोधी पार्टी करार दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये पोस्टर पटना की सड़कों पर बीजेपी के द्वारा लगाए गए हैं। हालांकि, इनमें कहीं पर भी भाजपा या पार्टी से जुड़े नेताओं का नाम या उनकी तस्‍वीर नहीं लगाई गई है। 

क्‍या था पूरा मामला

बीजेपी समेत NDA के तमात नेता लालू यादव पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लालू अपने आवास पर कुर्सी पर पैर लंबे करते हुए बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तभी एक समर्थक उन्हें आंबेडकर की तस्वीर भेंट करता है। इस दौरान RJD सुप्रीमो तस्वीर को अपने हाथ में नहीं लेते हैं। समर्थक लालू के पैरों के पास ही आंबेडकर की तस्वीर रखकर फोटों खींचवा लेता है। 

तलवार से केक काटने पर बवाल

इस वीडियो ओर तस्‍वीर के बाद एनडीए के नेता अब लगातार लालू प्रसाद यादव से से माफी की मांग कर रहे हैं। वही, बीजेपी तो आरजेडी को आंदोलन की चेतावनी भी दे चुकी है। इससे पहले जन्मदिन पर लालू यादव द्वारा तलवार से केक काटे जाने पर भी सियासी हंगामा हुआ था। इसे लेकर भी बीजेपी लगातार सवाल उठा रही थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...