back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमित शाह के लिए 3 मई को डिनर पार्टी की मेजबानी करेंगे बोम्मई

बेंगलुरू, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 3 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए अपने आधिकारिक आवास पर एक डिनर पार्टी की मेजबानी करेंगे, जिसके दौरान बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका सीधा असर राज्य के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। राज्य में बीजेपी नेता कैबिनेट विस्तार पर जल्द फैसला लेने का दबाव बना रहे हैं। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि वे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए केवल 10 महीने बाकी हैं और अगर फैसला लेने में ज्यादा समय लग जाता है तो वे कुछ नहीं कर पाएंगे। नेता राज्य सरकार और पार्टी के बीच समन्वय सुनिश्चित करने और दोनों पक्षों के बीच मतभेदों को दूर करने पर चर्चा करेंगे। वे इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि कांग्रेस को सत्ता से कैसे दूर रखा जाए और आम आदमी पार्टी (आप) और कर्नाटक के किसान संगठन के बीच बने गठबंधन के प्रभाव पर भी चर्चा होगी। बोम्मई ने कहा था कि वह 30 अप्रैल को अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान कैबिनेट विस्तार के बारे में बात नहीं करेंगे, हालांकि, सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह शीर्ष नेताओं के साथ पहले दौर की जरूरी बातचीत करने जा रहे हैं। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस गर्मी घूमें यूपी में छिपी ये ठंडक भरी जगहें, भूल जाएंगे नैनीताल और मनाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च के समय में गर्मी...

Vastu Tips: माता लक्ष्मी से जुड़ा करें ये वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵