back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें लहसुन के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, जो करेंगे आपकी स्किन प्रॉब्लम्स दूर

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल रोज करते होंगे, लेकिन आपने कभी सोचा है कि लहसुन का इस्तेमाल आपके सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लहसन में एंटीबैक्टीरियल, एंटी एजिंग गुण होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करते हैं, साथ ही लहसुन चेहरे को गोरा और जवान भी करता है। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं लहसुन कैसे है आपके ब्यूटी के लिए फायदेमंद –

मुहांसों से छुटकारा दिलाता है –

मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बस आपको लहसुन को काटना है और फिर उसका जूस निकाल लें। अब, प्रभावित क्षेत्र पर जूस लगाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि लालिमा और मार्क्स की समस्या धीरे-धीरे दूर होती जा रही है।

खुले छिद्रों को बंद करे –

एक लहसुन की फांक को कसें और आधे टमाटर के साथ पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। दस मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे छिद्र बंद करने में मदद मिलती है और स्किन भी साफ होती है।

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करता है –

लहसुन के जूस को जैतून के तेल के साथ मिक्स करें और और गुनगुना करके तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक दोहराएं और धीरे-धीरे आपको स्ट्रेच मार्क्स कम होते दिखाई देने लगेंगे।

त्वचा की सूजन दूर होती है –

कई लोग की स्किन पर लाल चकत्ते दिखाई देते हैं जिनकी वजह से खुजली होती है और यह चकत्ते सिर की त्वचा, कोहनी और घुटनों में भी पाए जाते हैं। लहसुन में सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं जो मार्क्स या चकत्ते की समस्या को दूर करते हैं।

बढ़ती उम्र की समस्या को कम करता है –

यह सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन लहसुन से आप झुर्रियों को कम कर सकते हैं अगर आप इसे शहद और नींबू के साथ मिलाकर सुबह में पिएं। बस आपको लहसुन को घिसना है और उसे नींबू शहद में मिलाकर पी जाना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...