back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैश्विक कोविड -19 मामले 22.18 करोड़ से ज्यादा

वाशिंगटन, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 22.18 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 45.8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5.52 अरब से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं। बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले 221,868,505 है, मरने वालों की संख्या 4,585,508 है और टीकाकरण की संख्या बढ़कर 5,527,333,621 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक मामलों 40,279,567 और 650,511 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,058,843 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (20,914,237), यूके (7,089,051), रूस (6,946,922), फ्रांस (6,938,866), तुर्की (6,542,624), अर्जेंटीना (5,211,801), ईरान (5,184,124), कोलंबिया (4,921,410), स्पेन (4,892,640), इटली (4,574,787), इंडोनेशिया (4,133,433), जर्मनी (4,039,667) और मैक्सिको (3,449,295) हैं। अगर कोरोना से हुई मौतों के संदर्भ में बात करें तो ब्राजील 584,108 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें भारत (441,042), मेक्सिको (264,541), पेरू (198,523), रूस (185,447), इंडोनेशिया (137,156), यूके (133,808), इटली (129,638), कोलंबिया (125,378), फ्रांस (115,680), अर्जेंटीना (112,851) और ईरान (111,892) शामिल हैं। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵