back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह राजपूत केस की एम्स मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट आएगी अगले हफ्ते , प्रशंसकों को हैं बेसब्री से इंतज़ार खुल सकता हैं मौत का राज़

सुशांत सिंह राजपूत केस की एम्स मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट आएगी अगले हफ्ते , प्रशंसकों को हैं बेसब्री से इंतज़ार खुल सकता हैं मौत का राज़ सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच जल्द ही खुल जाएगा। अभिनेता को जहर दिया गया था नहीं इसका पता एम्स की उस रिपोर्ट से चल जाएगा जिसे वो सीबीआई को सौंपेगा।  दरअसल, सुशांत की मौत के मामले में गठित मेडिकल बोर्ड अगले सप्ताह सीबीआई को अपनी राय देगा। इस बात की जानकारी एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में गथित मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने दी।

डॉ. सुधीर ने कहा, ‘मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि बिना किसी संदेह के यह निर्णायक होगा। चूंकि मामला अभी अदालत के अधीन है इसलिए इससे संबंधित रिपोर्ट साझा नहीं की जा सकती हैं।’

विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

विसरा रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। रिपोर्ट को सुशांत के 20 प्रतिशत विसरा की जांच से तैयार किया गया है। सुशांत के 80 प्रतिशत विसरा को मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। सुशांत के परिवार का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की। ये हत्या का मामला है। परिवार ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मामले का मुख्य आरोपी बनाया है। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को एम्स के डॉक्टरों का पैनल मामले को लेकर अंतिम बैठक करेगा। बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। एम्स के डॉक्टर ही सुशांत की मौत मामले पर अंतिम रिपोर्ट देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली पर्व चैत्र नवरात्रि इस साल 2026 में 19 मार्च से शुरू हो रहा है।...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...