back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजेपी गुंडों को संरक्षण दे रही है, आप नेताओं के आवास पर तोड़फोड़ कर रहे हैं बीजेपी कार्यकर्ता: राघव चड्ढा

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने बार-बार ये साबित किया है कि वो गुंडों की पार्टी है। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर हमला किया गया, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया, यूजीआर सोनिया विहार में घुसकर तोड़फोड़ की गई, दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने वालों का बीजेपी स्वागत करती है। राघव चड्ढा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले गुंडों को सम्मानित करना बीजेपी की कार्यशैली को साफ करता है। उन्होंने कहा, अमेरिका-यूरोप में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो जेल में जाता है, भारत में कोई गुंडागर्दी करता है तो वह बीजेपी में जाता है। यूरोप में अगर कोई बहन-बेटी को छेड़ता है तो उसकी जगह जेल में होती है, भारत में इनकी जगह भाजपा में होती है। भाजपा कभी भी अच्छे स्कूल, कॉलेज नहीं बनाएगी क्योंकि उनको अनपढ़ गुंडों की फौज चाहिए। चड्ढा ने कहा, भाजपा के लोगों को हमारा संदेश साफ है कि आप गुंडागर्दी कीजिए, वहीं अरविंद केजरीवाल स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। देश में दो स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स हैं, अरविंद केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स में दाखिले के लिए ईमानदारी, समर्पण और देश भक्ति चाहिए, दूसरी तरफ भाजपा स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स में दाखिले के लिए लफंगई और गुंडागर्दी में कीर्तिमान स्थापित करना होता है। राघव चड्ढा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी और उसके गुंडे सबसे ज्यादा अरविंद केजरीवाल और उनके शिक्षा मॉडल से डरते हैं। देशवासियों को तय करना होगा कि हम भारत को पाकिस्तान- श्रीलंका जैसा देश बनाना चाहते हैं या फिर अमेरिका, जापान, यूरोप जैसे विकसित देशों की तरफ लेकर जाना चाहते हैं। भारत सही मायने में एक शिक्षित और विकसित देश तभी बन पाएगा, जब भारत के लोग ऐसे गुंडों को गद्दार कहेंगे। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵