back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: डॉग बाबू के बाद अब बिल्ली के नाम पर निवास प्रमाणपत्र बनवाने का आवेदन मिला, जानें पूरा मामला?

बिहार में इन दिनों फर्जी नामों से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के अजीबो-गरीब आवेदन आ रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां बिल्ली के नाम से निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन आया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में फर्जी नामों से निवास प्रमाण पत्र बनवाने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर और डोनाल्ड ट्रंप के नाम से निवास प्रमाणपत्र बनाने के मामले चर्चा में आए थे। अब रोहतास जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने बिल्ली के नाम से निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। नासरीगंज प्रखंड में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र के लिए एक आवेदन आया, जिसमें आवेदक का नाम ‘कैट कुमार’, पिता का नाम ‘कैटी बॉस’ और माता का नाम ‘कैटिया देवी’ दर्ज था। आवेदन में गांव का नाम ‘अतीमीगंज’, वार्ड संख्या 7, थाना नासरीगंज और पिन कोड 821310 शामिल था, जबकि आवेदन का उद्देश्य स्टडी बताया गया था।

इस आवेदन का क्रमांक BRCCO/2025/18001397 था। जैसे ही यह मामला सामने आया, प्रशासन हरकत में आ गया। रोहतास की डीएम उदिता सिंह ने नासरीगंज के राजस्व कर्मी कौशल पटेल को मामले की जांच का निर्देश दिया और थाना में केस दर्ज कराया। आवेदन में आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस भी दर्ज था, जिससे यह स्पष्ट है कि यह जानबूझकर किया गया था।

कुत्ते, ट्रैक्टर और डोनाल्ड ट्रंप के बाद बिल्ली के नाम से निवास प्रमाणपत्र आवेदन

बिहार में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के मामले अब एक मजेदार रुझान बनते जा रहे हैं। रोहतास जिले में कुत्ते, ट्रैक्टर और डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब एक बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। यह घटना न केवल प्रशासन की परेशानी बढ़ाती है, बल्कि सरकारी कामों में भी बाधा उत्पन्न करती है। हालांकि, इस बार प्रशासन ने इसे फॉल्स एप्लिकेशन मानते हुए रिजेक्ट कर दिया। 

डीएम उदिता सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि गलत और काल्पनिक नामों से आवेदन करना गंभीर अपराध है, जो सरकारी कार्यों में बाधा डालता है। प्रशासन अब मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तरह के फर्जी आवेदन देने के पीछे असली उद्देश्य क्या था। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिल्ली के नाम से आवेदन करने के पीछे कौन है और उनका मकसद क्या था। प्रशासन इस मामले को न सिर्फ सरकारी काम में बाधा डालने के रूप में देख रहा है, बल्कि यह इस दिशा में भी जांच कर रहा है कि किसके द्वारा और क्यों ऐसा कदम उठाया गया।

लोगों का मानना है कि यदि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो निवास प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया में बदलाव किया जा सकता है। इससे आम जनता को दफ्तरों के चक्कर लगाने की परेशानी हो सकती है, जो पहले से ही एक लंबी और जटिल प्रक्रिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज से बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। नए नियम के तहत अब बिजली...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵