back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया दिलजीत दोसांझ का अगला गाना वॉयड

मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर के साथ अपने नए ट्रैक वॉयड की शूटिंग कर रहे हैं, जो उनके नए एल्बम मून चाइल्ड एरा का हिस्सा है। अब तक एल्बम से लवर और ब्लैक एंड व्हाइट गाने के वीडियो जारी किए जा चुके हैं। दिलजीत ने कहा कि इस परियोजना के लिए अली के साथ सहयोग करना किसी सम्मान से कम नहीं है। यह गाने और पूरा एल्बम मेरे बहुत करीब हैं, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि वॉयड की शूटिंग मजेदार तरीके से हो रही है। दिलजीत ने कहा कि मैं हर किसी के काम को देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि वीडियो को भी उतना ही प्यार मिलेगा, जितना गानों को मिला है। शूटिंग पूरी होते ही वॉयड की रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। इस बीच, दिलजीत अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड फिल्म में भी दिखाई देंगे, जो 1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

अब्बास अंसारी की सजा पर रोक के बाद पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने जताई खुशी, बोले-कोर्ट ने हमें इंसाफ दिया

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गाजीपुर के मुहम्मदाबाद से पूर्व विधायक और अब्बास अंसारी के ताऊ सिबगतुल्लाह अंसारी ने हाईकोर्ट द्वारा अब्बास अंसारी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵