back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, किसानों को मुफ्त बिजली और मेधावी बालिकाओं के लिए मुफ्त स्कूटी देने का किया वादा

लखनऊ , 8 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी विधानसभा के पहले चरण के चुनाव से पहले मंगलवार को भाजपा ने अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने यूपी में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। इस मौके पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे । लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने प्रदेश के हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने का वादा किया। प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी सेवाएं एक निश्चित समय में प्राप्त हों, इसकी गारंटी देने वाला कानून लाया जाएगा। भाजपा ने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में वादा किया गया है कि अयोध्या में श्रीराम से संबंधित संस्कृति, शास्त्रों एवं धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय को स्थापित किया जाएगा। संकल्प पत्र में बहन-बेटियों से लव जिहाद करने वालों को कम से कम 10 साल की सजा और एक लाख रुपये के जुर्माना लगाने का कानून बनाने का वादा किया जिससे इस कुकृत्य को करने से पहले कोई भी हजार बार सोचे। संकल्प पत्र में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रदेश में एक नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया गया है। लोक कल्याण संकल्प पत्र में भाजपा ने पांच हजार करोड़ रुपये के साथ मिशन आत्मनिर्भर की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत पांच लाख लाख नए महिला एसएचजी बनाई जाएंगी। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित रूप से गरीब कल्याण मेला आयोजित होगा। जिसके माध्यम से प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सकें। लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में भाजपा ने संकल्प लिया कि प्रदेश की भाषाओं में शोध को बढ़ावा देने के लिए सूरदास ब्रजभाषा अकादमी, गोस्वामी तुलसीदास अवधी अकादमी, केशवदास बुंदेली अकादमी एवं संत कबीर दास भोजपुरी अकादमी स्थापित की जाएंगी। उज्जवला योजना के तहत होली दिवाली पर दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त, 60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा। प्रदेश के सभी नागरिकों को निश्चित अवधि में मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं। मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनाया जाएगा। अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली।गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान दिया जाएगा। कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 रुपये की जाएगी। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि मिलेगा। मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। यूपीएससी समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या होगी दोगुनी होगी। लता मंगेशकर की स्मृति में बनेगी परफॉमिर्ंग आर्ट्स अकैडमी बनेगी। काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो सुविधा दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 1500 किया जाएगा। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक बनाने का वादा किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे। ज्ञात हो कि पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है। –आईएएनएस विकेटी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵