back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar में कांग्रेस का CM मटेरियल कौन? कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का नाम लिया, RJD की बढ़ी टेंशन

बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 7 अप्रैल बिहार के दौरे पर हैं और इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 7 अप्रैल बिहार के दौरे पर हैं और इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

महागठबंधन में कांग्रेस को ‘बड़े भाई’ की भूमिका चाहिए

बेगूसराय में राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि इस बार कांग्रेस को महागठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कांग्रेस का होना चाहिए।

कन्हैया कुमार को बताया सीएम मटेरियल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार से सांसद और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार को सीएम पद के लिए उपयुक्त बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कन्हैया युवा हैं, तेज-तर्रार हैं और राज्य के मुद्दों को बेहतर ढंग से उठा सकते हैं। उन्हें “यूथ आइकॉन” बताया गया।

राहुल गांधी ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में होंगे शामिल

राहुल गांधी सुबह 11 बजे बेगूसराय पहुंचे। वे कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा करीब दो किलोमीटर की होगी, जिसके बाद नुक्कड़ सभा में भी राहुल गांधी लोगों को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान पलायन, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। बेगूसराय से लौटने के बाद राहुल गांधी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे।

तेजस्वी यादव पर दबाव?

हालांकि महागठबंधन की ओर से अब तक तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बताया गया है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कन्हैया कुमार का नाम सामने आने से राजद (RJD) की टेंशन बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर क्या सहमति बनती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...