back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: लालू परिवार में चुनावी महाभारत! तेज प्रताप ने तेजस्वी को दिया चैलेंज, बोले- मुरली बजाकर दिखाओ

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। वे अपने काफिले के साथ महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा की और फिर जनसभा को संबोधित किया। तेज प्रताप ने ऐलान किया कि वे इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी को चैलेंज, बोले- अर्जुन समझा था, मुरली बजाकर दिखाएं

महुआ में जनसभा के दौरान तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को चैलेंज कर दिया। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा,”हमने तेजस्वी को अर्जुन माना था, अब कह रहे हैं कि वे कृष्ण हैं, तो मुरली बजाकर दिखाएं। तभी मानेंगे कि वे सच में कृष्ण हैं। तेज प्रताप के इस बयान से साफ है कि लालू परिवार में चुनाव से पहले सियासी तनातनी तेज हो गई है।

मेरे अंदर है लालू यादव का खून: तेज प्रताप

तेज प्रताप ने जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा, “मेरे अंदर लालू यादव का खून है। अगर आप मुझे जीताते हैं, तो इसका मतलब है कि आप लालू यादव को जिताते हैं। उन्होंने खुद को लालू यादव की विरासत का असली वारिस बताते हुए समर्थन मांगा। तेज प्रताप ने अपने ही पार्टी के मौजूदा विधायक मुकेश रोशन पर जमकर हमला बोला। नाम लिए बिना उन्होंने कहा, “यहां बहुत सारे बहरूपिए घूम रहे हैं। जब भी वो बहरूपिया रोए, तो आप लोग झुनझुना दे दीजिए। यह बयान महुआ सीट से मौजूदा आरजेडी विधायक मुकेश रोशन को लेकर माना जा रहा है। विकास का वादा: मेडिकल कॉलेज से लेकर फ्री बिजली तक तेज प्रताप ने जनसभा में कई वादे भी किए मेडिकल कॉलेज खुलवाने का श्रेय लिया सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों के लिए पक्के मकान जैसे बाजार बनाने की बात कही जीतने पर बिजली फ्री करने का वादा भी किया।

काफिले के साथ पहुंचे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव कई गाड़ियों के काफिले के साथ महुआ पहुंचे। मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की। तेज प्रताप यादव के इस अंदाज़ और बयानों से साफ है कि आरजेडी में अंदरूनी घमासान गहराने लगा है। आने वाले दिनों में लालू परिवार की यह सियासी लड़ाई और भी दिलचस्प हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵