back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: तेज प्रताप के महुआ से चुनाव लड़ने पर तेजस्वी का चौंकाने वाला जवाब, बोले- कितनी पार्टी बनती हैं

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचलें तेज हो रही हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी हलचलें तेज हो रही हैं। इस बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी यादव का चौंकाने वाला रिएक्शन

जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से इस पर सवाल पूछा कि तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तो तेजस्वी ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने बस इतना कहा:”कितनी पार्टी बनती है…”यह कहकर वे वहां से चले गए। तेजस्वी का यह छोटा लेकिन तीखा जवाब यह दिखाता है कि शायद उन्हें तेज प्रताप के इस फैसले से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, या फिर वे इस पर खुलकर बात नहीं करना चाहते।

तेज प्रताप का कहना- ‘भाई को ही बनाना है CM’

तेज प्रताप ने आरजेडी से दूरी बना ली है और अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन वे बार-बार यह दोहराते रहे हैं कि उनका सपना तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनते देखना है। तेज प्रताप ने अपनी चुनावी तैयारी भी शुरू कर दी है। वे लगातार बिहार के अलग-अलग इलाकों में जनसभाएं कर रहे हैं। हाल ही में वे मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा के बोरवारा इलाके में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे, जहाँ उन्होंने हजारों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा: अब राज्य में सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और सम्पूर्ण बदलाव को मजबूत करना है।

क्यों महुआ से ही लड़ना चाहते हैं तेज प्रताप?

तेज प्रताप फिलहाल हसनपुर से विधायक हैं, लेकिन अब उन्होंने महुआ से लड़ने की बात कही है। महुआ सीट आरजेडी के खाते में आती है, और यहां से मुकेश रोशन मौजूदा विधायक हैं। तेज प्रताप यहां से 2015 में आरजेडी के टिकट पर जीत चुके हैं, और अब एक बार फिर उसी सीट से अपनी सियासी किस्मत आज़माना चाहते हैं – इस बार बिना पार्टी के सहारे। तेज प्रताप का यह फैसला न सिर्फ आरजेडी के लिए सिरदर्द बन सकता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पार्टी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। एक तरफ जहां वे अपने भाई को सीएम बनाना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर वे पार्टी के खिलाफ खड़े भी हो रहे हैं। तेज प्रताप यादव का महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान और तेजस्वी यादव का उस पर तीखा लेकिन छोटा जवाब आने वाले चुनावों में भाई-भाई की सियासत को और दिलचस्प बना सकता है। जनता के बीच यह देखना भी अहम होगा कि तेज प्रताप को कितनी जनसमर्थन मिलती है और क्या वे बगैर पार्टी के चुनाव जीत पाने में सफल हो पाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵