back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : बोचहा उपचुनाव में राजद की जीत तय, तेजस्वी ने कहा, जनविरोधी नीतियां व अहंकार परास्त

पटना, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहा (सुरक्षित) उपचुनाव में राजद के प्रत्याशी अमर पासवान की जीत अब लगभग तय है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमारी पर करीब 35 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली है। इधर, जीत तय मानकर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बोचहा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियां और अहंकार परास्त हुआ। जिला प्रशासन के मुताबिक, राजद के प्रत्याशी अमर पासवान एनडीए की प्रत्याशी भाजपा की बेबी कुमारी से 35 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है और अब जीत तय है। अमर पासवान को करीब 82 हजार वोट मिले हैं। अमर पासवान निवर्तमान विधायक मुसाफिर पासवान के पुत्र हैं, जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। वीआईपी की प्रत्याशी गीता कुमारी तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। बोचहा उपचुनाव के लिए शनिवार को पुख्ता सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इधर, बोचहा में जीत तय मानकर राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बोचहा की जनता को धन्यवाद दिया। तेजस्वी से अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, बोचहा की जनता मालिकों को हार्दिक धन्यवाद। विधानसभा उपचुनाव में बेरोजगारी, महंगाई एवं बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व विधि व्यवस्था से त्रस्त जनता ने डबल इंजन सरकार तथा अवसरवादी ठगबंधन में शामिल 4 दलों की जनविरोधी नीतियों व अहंकार को अकेले परास्त करने का न्यायप्रिय कार्य किया है। उल्लेखनीय है कि पहले यह सीट पहले मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के पास थी। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, 10 पुरुष व तीन महिलाएं हैं। बोचहा विधानसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi MCD Bypolls 2025: दिल्‍ली MCD उपचुनाव का शेड्यूल जारी, जानें नामांकन, वोटिंग और नतीजें तक की डेट

 नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 खाली सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵