back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर, अर्जुन बने तेजस्वी को अहंकार त्यागने की नसीहत

पटना, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में सत्ता पक्ष राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हार के बाद भले ही राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव दिल्ली चले गए हों, लेकिन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पटना में हंै। इसी दौरान पटना की सडकों में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें तेजस्वी को अर्जुन और तेजप्रताप को भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाया गया है। पटना की सडकों पर यह पोस्टर किसने लगाया, इसका उल्लेख इस पोस्टर में नहीं हैं, लेकिन सडकों पर आने-जाने वाले लोगों के लिए यह पोस्टर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शनिवार की सुबह देखे गए इस पोस्टर में तेजप्रताप भगवान कृष्ण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं जबकि तेजस्वी यादव अर्जुन बने मछली की आंख देखकर तीर चलाते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में लालू प्रसाद भी दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी यादव मछली की आंख पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान वे कृष्ण रूपी तेजप्रताप से कह रहे हैं, हमको तो मछली दिख नहीं रहा है, जिस पर कृष्ण बने तेजप्रताप पोस्टर में कहते हैं, अहंकार से मुक्त होकर देखो पार्थ। इसी पोस्टर में लालू प्रसाद और जनता की फोटो भी दिखाई दे रही है, जहां जनता पूछ रही है कि आप हमारे हैं कौन। पोस्टर के सबसे उपर लिखा गया है, आप हमारे हैं कौन ? नकली अर्जुन का मछली की आंख से चूका निशाना। नकली कृष्ण ने धरा मौन, जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा आप हमारे हैं कौन। उल्लेखनीय है कि दोनों भाइयों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव का विवाद इन दिनों सार्वजनिक रूप से नजर आ रहा है। राजद के उपचुनाव हारने के बाद भी तेजप्रताप ने कई नेताओं को हार का कारण बताया था। वैसे, यह पोस्टर किसने लगाया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे राजद के आतंरिक गुटबाजी के तौर पर देखा जा रहा है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

शर्मिला टैगोर ने दी थी व्हीलचेयर में बाहर निकलने की सलाह, लेकिन सैफ ने क्यों ठुकराया सुझाव, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने उस खौफनाक रात की दास्तान बयां की है जब एक चाकूधारी हमलावर ने उनके घर...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵