back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : गांधी मैदान में नहीं हुआ कार्यक्रम, कालिदास रंगालय में रावण के साथ जलाया गया कोरोना का पुतला

पटना, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान इस साल विजयादशमी के मौके पर शुक्रवार को सूना रहा। इस बार कोरोना के कारण दशहरे के मौके गांधी मैदान में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। इस वर्ष पटना के कालिदास रंगालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां रावण के पुतले के साथ कोरोना का पुतला भी जलाया गया। इस मौके पर दशहरा कमेटी के लोगों को मिलाकर कुल 80 लोगों के प्रवेश को अनुमति दी गई। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को भी पहले की तुलना में बेहद छोटा बनाया गया था। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने धनुष से वाण चलाया जिसके बाद रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। दशहरा कमेटी के प्रमुख कमल नोपानी ने बताया कि इस बार कोविड प्रोटोकॉल के कारण छोटे रूप में आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार रावण का पुतला 15 फीट उंचा बनाया गया, जबकि 13 फीट का मेघनाथ का पुतला और 12 फीट का कुंभकरण का पुतला बनाया गया था। इसके अलावा कोरोना का आठ फीट का पुतला बनाया गया था। कोरोना के पुतले को कांटेदार बनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय के रूप में इन पुतलों को जलाया गया। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया था। गांधी मैदान में रावण वध का कार्यक्रम नहीं होने के कारण दशहरे के मौके पर शहर में चहल-पहल कम दिखी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵