back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : एमएलसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मांझी भाजपा, जदयू से निराश

पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने गठबंधन सहयोगी भाजपा और जद (यू) के साथ एमएलसी चुनाव में सीट बंटवारे के मुद्दे पर सोमवार को निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा और जदयू ने आपस में सीटों का बंटवारा किया और किसी अन्य गठबंधन सहयोगी पर विचार नहीं किया, वह हम के लिए निराशाजनक है। हम और मुकेश सहनी की वीआईपी बिहार में मौजूदा एनडीए सरकार में गठबंधन सहयोगी हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे हमें बैठक में आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने कहा, बैठक में जो भी फैसला लिया गया, वह सभी गठबंधन सहयोगियों की उपस्थिति में लिया गया होता, यह हमारे लिए संतोषजनक होता। दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं हुआ। मुझे दर्द है, क्योंकि उन्होंने हमें आमंत्रित नहीं किया है। जहां तक एचएएम का सवाल है, हम शायद किसी सीट की मांग न करें। इससे पहले रविवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी स्थानीय निकाय के तहत आने वाले एमएलसी चुनाव की सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-युनाइटेड जद (यू) ने उन्हें कोई सीट नहीं दी है। सहनी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा। भाजपा और जद (यू) के बीच सीटों का बंटवारा शनिवार को हुआ, जिसमें भाजपा को 13 और जदयू को 11 सीटें मिलीं। भाजपा ने अपने ही कोटे से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को 1 सीट दी है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵