back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन संघर्ष के कारण कोई भी परमाणु दुर्घटना भारत को प्रभावित नहीं करेगी: केंद्र

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच किसी भी संभावित परमाणु आपदा के कारण भारत में कोई विकिरण संबंधी प्रभाव होने की परिकल्पना नहीं की गई है। केंद्र ने बुधवार को संसद में यह बयान दिया। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य सौगत रे के इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या सरकार ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण परमाणु आपदा – यदि कोई होती है तो – के कारण होने वाले परमाणु विकिरण का मुकाबला करने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण किसी भी संभावित परमाणु आपदा के परिणाम की भारत में विकिरण प्रभाव की परिकल्पना नहीं की गई है। देश भर में स्थापित भारतीय पर्यावरण विकिरण निगरानी नेटवर्क (आईईआरएमओएन) विकिरण स्तर में किसी भी वृद्धि के शुरुआती संकेत देने के लिए लगातार पृष्ठभूमि विकिरण स्तर की निगरानी करता है। उन्होंने कहा, देश के भीतर स्वीकार्य सीमा से अधिक विकिरण स्तर के एक अप्रत्याशित परि²श्य में, स्थिति को संभालने के लिए एक विकिरण आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना उपलब्ध है। मंत्री ने रे के अन्य सवालों का जवाब ना में दिया, जिनमें पूछा गया था कि क्या रूस-यूक्रेन संघर्ष तमिलनाडु में कुडनकुलम रिएक्टर की रक्षा एवं सुरक्षा को प्रभावित करेगा और क्या परमाणु विकिरण के खतरे के कारण कुडनकुलम रिएक्टर को खंडित करने की कोई मांग उठाई गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...