back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- एटम बम फोड़कर एक चींटी भी नहीं मरी

जीतन राम मांझी पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे, SIR को लेकर विपक्ष की ओर से उठाई जा रही आवाज पर उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी का हाइड्रोजन बम” वाले बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इस पर तीखा तंज कसा है।

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने सोमवार 1 सितंबर, 2025 को पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा था कि अब वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आएगा। वोट की चोरी, आपके अधिकारों की चोरी है। उनके इस बयान के बाद बिहार में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई।

मांझी का पलटवार

पटना में पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, एटम बम फोड़कर उन्होंने क्या किया? एक चींटी भी नहीं मरी। उसी तरह हाइड्रोजन बम फूटेगा तो भी कुछ नहीं होगा। SIR (Special Identity Register) पर उठ रहे सवालों पर मांझी ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। मरे हुए लोगों का नाम हटाया जा रहा है, जिनका नाम नहीं था उन्हें जोड़ा जा रहा है। बाहरी लोग यहां की राजनीति को प्रभावित न करें, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। मांझी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 2025 में सबको पता चल जाएगा। नीतीश सरकार पर सवाल और मांझी का बचाव जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार के एक अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होने पर सवाल किया तो मांझी ने कहा, भ्रष्टाचार सिर्फ बिहार में नहीं, पूरे देश में है। नीतीश कुमार किसी भी हालत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते। अगर उनके पदाधिकारी पर भी आरोप है, तो वह भी रडार पर आएगा। यही नीतीश कुमार का बड़प्पन है।

बीजेपी का भी हमला

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, राहुल गांधी भूल रहे हैं कि उनके मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गाली दी गई थी। उनका अहंकार पूरा देश देख रहा है और जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। राहुल गांधी के बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मांझी और बीजेपी दोनों ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला है, जबकि कांग्रेस इसे “वोट अधिकार की लड़ाई” बता रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा बिहार की सियासत में और गर्मा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵