back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता, निकलेगी शोभायात्रा

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिववालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में पूजन, जलाभिषेक, रूद्राभिषेक के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पटना के मंदिरों में मंगलवार को तड़के से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्त अपने अराध्य की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। शिवालयों में शिव भक्तों की कतार लगी है। पटना में छोटे-बड़े सभी शिवालयों को फूलों से सजाया गया है और आकर्षक ढंग से रोशनी की व्यवस्था की गई है। मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, रोहतास, भागलपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलों के शिवालयों में सुबह से ही भक्ति के गीत बज रहे हैं। महादेव और मां पार्वती के विवाहोत्सव महाशिवरात्रि के पर्व पर कई मंदिरों में शोभायात्रा और झांकी भी निकाली जाएगी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। पटना में खाजपुरा शिव मंदिर में इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा शाम भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पटना के 24 इलाकों में शोभायात्रा द्वारा शिव बारात निकाली जाएगी। सभी शोभायात्राएं बेली रोड स्थित खाजपुरा शिव मंदिर के पास एकत्रित होंगी। समिति के संयोजक और दीघा क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर शहर तैयार है। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक भी भाग लेंगे। महाशिवरात्रि के मौके पर कई शिवालयों और मंदिरों में अखंड कीर्तन, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का अनुष्ठान हो रहा है। इधर, पटना स्थित महावीर मंदिर स्थित तीनों शिवलिंगों पर रूद्राभिषेक के लिए लोग जुटे हुए हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का मिलन हुआ था। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵