back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: पूर्व सांसद पप्पू यादव की जाप उपचुनाव में करेगी कांग्रेस का समर्थन

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को बिहार उपचुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने की घोषणा की। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रही हैं। इस कारण बिहार को बचाने के लिए जाप उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पप्पू यादव ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने गुरुवार को पप्पू यादव को पत्र लिखकर समर्थन की मांग की थी। यादव ने बताया कि जाप की राष्ट्रीय कमिटी की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन देने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता अभी से तारापुर और कुशेश्वर स्थान में चुनाव प्रचार में लग जाएंगे। पप्पू यादव भी 26, 27 और 28 अक्टूबर को दोनों विधानसभा में प्रचार करेंगे। जाप नेता ने विपक्ष पर नकारा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष कभी सड़कों पर नहीं उतरता हैं। उन्होंने कहा, विपक्ष के नेता का भाजपा से आंतरिक गठबन्धन हैं। बिहार की स्थिति बहुत ही खराब है। जम्मू-कश्मीर में बिहारियों की हत्या हो रही है। आज भी हजारों बिहारी काश्मीर में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वहां से बिहारी मजदूरों को वापस लाने में असमक्ष है तो जाप अपनी मदद से बिहारियों को वापस लाएगी। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से कराह रही हैं। कांग्रेस इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है। जन अधिकार पार्टी आने वाले समय में कांग्रेस के साथ मजबूती से केंद्र में बैठी सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर विधानसभा सीट (Shibpur Seat) एक अहम और चर्चित सीट मानी जाती है। हावड़ा जिले में...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵