back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाखूनों को स्वस्थ बनाने के 4 प्राकृतिक तरीके

कभी आपने सोचा है स्वस्थ नाखून के पीछे का क्या राज है? अगर आप सोच रहे हैं कि नाखूनों को स्वस्थ मेनिक्योर ट्रीटमेंट से ही रखा जा सकता है तो कही हद तक आप सही हो सकते हैं। लेकिन आप में से ज्यादातर इतने महंगे ट्रीटमेंट का खर्चा नहीं उठा सकते हैं और कुछ अन्य विकल्प ढूंढने की कोशिश करते हैं। कुछ प्राकृतिक सामग्रियां और तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपने टूटे और घिसे हुए नाखूनों को स्वस्थ बना सकते हैं। पौष्टिक तेल से लेकर बेसिक किचन सामग्रियां, आपको आसानी से घर में मिल जाएंगी जिनकी मदद से आप अपने नाखूनों की देखभाल कर सकते हैं।

चलिए आपको नाखूनों को स्वस्थ करने के 4 प्राकृतिक तरीके बताते हैं –

जैतून का तेल –

जैतून के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो नाखून के क्यूटिकल्स को गहराई से पोषण देते हैं और इसे हर समय चमकदार बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आपको बस अपने नाखूनों को अच्छी तरह से पहले साफ करना है और जैतून के तेल को एक छोटी कटोरी में गर्म कर लें। अपनी उंगलियों को इसमें डुबोएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, नाखूनों को तौलिया के साथ पोंछ लें और इसे रोजाना दोहराएं।

लहसुन –

लहसुन बेकार हुए नाखूनों को ठीक करता है और कई तरीकों से उन्हें मजबूत कर सकता है। आप लहसुन को पहले दो हिस्सों में काट लें और फिर उन्हें नाखूनों के अंदर उन्हें घिसें। आप लहसुन को घिसकर उसका जूस निकालकर नाखूनों पर लगा सकते हैं, इससे नाखून मजबूत होंगे।

नींबू का जूस –

नींबू नाखूनों को साफ करने में मदद करता है और नाखूनों के रंगों को बनाए रखता है। बस आपको क्या करना है एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा को एक छोटी कटोरी में डालें और फिर उसमें पानी मिलाकर अच्छे से चला दें और फिर एक बड़ा चम्मच नींबू जूस को भी उसमें मिला दें। अब अपनी उंगलियों को इस मिश्रण में दस मिनट के लिए डालकर रखें और फिर इन्हें ब्रश के साथ स्क्रब करें। फिर आप अच्छे से उंगलियों को धोएं और रोजाना इस प्रक्रिया को दोहराएं।

गुलाब जल –

गुलाब जल में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, गुलाब जल अस्वस्थ नाखूनों पर बहुत अच्छे से काम करता है। यह नाखूनों को अंदर से साफ करता है और उन्हें हमेशा पोषित और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। बस आपको क्या करना है रोजाना अपने नाखूनों को साफ करने के बाद इसका उपयोग रोज करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵