back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैरालंपिक (बैडमिंटन) : भगत और याथिराज फाइनल में पहुंचे, पदक किया सुनिश्चित

टोक्यो , 4 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुहास याथिराज ने पुरुष एकल वर्ग में क्रमश: एसएल3 और एसएल4 क्लास के अपने-अपने मुकाबले जीत यहां जारी टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में जगह बनाकर देश के लिए दो पदक पक्के कर लिए। एसएल3 क्लास में नंबर-1 भगत ने जापान के दाएसुके फुजिहारा को सेमीफाइनल मुकाबले में 21-11, 21-16 से हराया जबकि याथिराज ने एसएल4 क्लास में इंडोनेशिया के सेथिवान फ्रेडी को 21-9, 21-15 से हराया। दोनों सेक्सन में दो भारतीय कांस्य पदक के मुकाबले खेलेंगे। मनोज सरकार को एसएल 3 के सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बाथेल के हाथों हार मिली, जबकि तरुण ढिल्लों को टॉप सीड फ्रांस के लुकस माजुर के हाथों 16-21, 16-21, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा। अपने क्लास के गत विश्व चैंपियन भगत ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी से शुरूआती बढ़त ली और इस लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भगत का सामना विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी बाथेल से होगा जिसे भगत ने बासेल में 2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। बाथेल ने सेमीफाइनल में भारत के मनोज को 21-8, 21-10 से हराया था। एसएल3 क्लास वर्ग से भारत को दो पदक लाने की उम्मीद है। भगत जहां स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए उतरेंगे तो वहीं मनोज कांस्य पदक मैच में अपने चुनौती पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट याथिराज ने पहला गेम आसानी से जीता। दूसरे गेम में उन्हें विपक्षी खिलाड़ी से थोड़ी चुनौती मिली लेकिन उन्होंने इस गेम को भी अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कमबैक पर दिखी पीवी सिंधु की चमक: मलेशिया ओपन सेमीफाइनल में एंट्री, यामागुची चोटिल होकर आउट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मलेशिया ओपन सुपर 1000 में भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने अपने कमबैक को यादगार बनाने की शुरुआत कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵