back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुशांत सिंह के कुक ने दिया बयान, बोले- एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते

सुशांत सिंह के कुक ने दिया बयान, बोले- एक्टर को नहीं देखा डॉक्टर के पास जाते या दवाई लेते नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब तक कई लोगों के बयान सामने आ चुके हैं। अब सुशांत के कुक रहे अशोक ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान सुशांत की हेल्थ और रिया चक्रवर्ती को लेकर बात की। सुशांत के कुक अशोक ने बताया कि उन्होंने कभी सुशांत को डॉक्टर के पास जाते नहीं देखा और ना ही दवाई लेते हुए। उन्होंने बताया कि वह सिंतबर 2019 को अपने घर गए थे और फिर जब अक्टूबर को वापस आए तो अशोक को बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। अशोक ने कहा कि उन्हें बताया गया कि रिया ने उन्हें निकाला है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में छिड़ी बहस दुखी नसीरुद्दीन शाह सुशांत की हेल्थ को लेकर अशोक ने कहा कि सुशांत बिल्कुल ठीक थे, लेकिन रिया के साथ यूरोप ट्रिप के बाद वह बीमार रहने लगे थे। अशोक ने बताया कि पहले उन्हें ये जानकारी दी गई थी कि सुशांत को डेंगू है, लेकिन अब पता चला कि वह डिप्रेशन में थे। निर्देशक रूमी जाफरी का पुलिस ने लिया बयान फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी से भी एसआईटी ने बयान लिया। दरअसल, लॉकडाउन के बाद सुशांत और रिया रूमी की फिल्म में काम करने वाले थे। मार्च में उनकी बात रूमी जाफरी से हुई थी। तब सुशांत ने भी लॉकडाउन होने का हवाला दिया था। यह सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की एक साथ पहली फिल्म थी। जाफरी ने बताया कि जब भी लॉकडाउन आगे बढ़ता था तो सुशांत अपसेट हो जाते थे। अंकिता लोखंडे- आखिर क्यों एक्स मैनेजर दिशा के निधन से थे परेशान सुशांत डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले का पूरा सच बिहार पुलिस सामने लाएगी। हम रहस्य से पर्दा उठाकर रहेंगे। बिहार पुलिस की टीम मुंबई में कैंप की हुई है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की टीम को मुंबई पुलिस ने शुरुआत में अपेक्षित सहयोग नहीं की। लेकिन पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक ने वहां बात की और आगे पूरा सहयोग का आश्वासन मुंबई पुलिस ने दिया है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

अपनी मानसिक सेहत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने की खुलकर बात, बोलीं- “मेरे साथ जो हुआ..”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पिछले पांच सालों में रिया चक्रवर्ती ने काफी संघर्ष किया है। 2020 में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵