back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंकिता लोखंडे- आखिर क्यों एक्स मैनेजर दिशा के निधन से थे परेशान सुशांत

अंकिता लोखंडे- आखिर क्यों एक्स मैनेजर दिशा के निधन से थे परेशान सुशांत नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एफआईआर में बताया कि सुशांत अपनी एक्स मैनेजर दिशा के निधन के बाद परेशान हो गए थे। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में कहा गया है कि उनके बेटे (सुशांत) को डर था कि मैनेजर दिशा की आत्महत्या मामले में रिया चकवर्ती उसे कहीं फंसा न दे। अब जब हाल ही में अंकिता से रिपबल्कि टीवी के इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या सुशांत अपनी एक्स मैनेजर के निधन से परेशान हो सकते थे तो अंकिता ने बताया कि सुशांत काफी इमोशनल लड़का था और जो उसकी जिंदगी से जुड़े लोग थे, वह उनके लिए परेशान हो जाता था। अंकिता लोखंडे सुशांत की बॉडी की वायरल फोटोज और वीडियोज पर दिया रिएक्शन अंकिता ने कहा, ‘वह बहुत इमोशनल लड़का था। अपने घर के लड़को के लिए भी वो परेशान हो सकता है। उसके घर पर जो काम करते हैं, वह उनके लिए भी परेशान हो सकता है। फिर दिशा तो उसकी एक्स मैनेजर रही हैं वह उसके लिए भी परेशान रहा होगा, मुझे यकीन है। ये नॉर्मल है क्योंकि हम सभी जिनके साथ काम करते हैं उनके लिए परेशान हो जाते हैं’। आफताब- निन दोसांझ बने माता-पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म एफआईआर में सुशांत के पिता ने आरोप लगाया, ‘दिशा के आत्महत्या की खबर सुनने के बाद सुशांत को घबराहट होने लगी और उसने रिया को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन रिया ने मेरे बेटे का नंबर ब्लॉक किया हुआ था जिस वजह से उससे बात नहीं हो पाई। सुशांत को डर था कि कहीं रिया, दिशा की आत्महत्या के लिए उन्हें ना फंसा दे। इसके बाद मेरी बेटी सुशांत के पास गई और उसे समझाया कि सब ठीक हो जाएगा। वह 3-4 दिनों तक वहीं सुशांत के साथ रहीं, लेकिन मेरी बेटी के बच्चे छोटे हैं तो वह सुशांत को समझाकर वापस आ गईं। लेकिन उसके जाने के 2 दिन बाद सुशांत ने आत्महत्या कर ली’। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...