back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र : चट्टानों में फंसी नौका के क्रू-मेंबर को 30 घंटे बाद बचाया गया

पालघर (महाराष्ट्र), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल ने शुक्रवार को एक नौका (मिनी-बार्ज) के चालक दल के एक सदस्य (क्रू-मेंबर) को बचाया, जो पालघर तट पर चट्टानों से टकरा गई थी। शुक्रवार सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू करते हुए, एक आईसीजी हेलीकॉप्टर ने आखिरकार चालक दल के सदस्य – रफीक शेख – को बचा लिया और उसे आगे की जांच के लिए पालघर पुलिस को सौंप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब मास्टर घोड़बंदर के पास भोजन करने के लिए तट पर पहुंचे तो मिनी बार्ज तट से दूर चला गया। ज्वार और धाराएं नौका को दूर ले गई और यह अरब सागर में अमलापड़ा लाइटहाउस के पास चट्टानों में फंस गया, जो कि पालघर तट से लगभग 4 किलोमीटर दूर है, जिससे गुरुवार को सुरक्षा की दृष्टि से डर भी पैदा हो गया था। मामले में आगे की जांच चल रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या नौका मास्टर ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी या नहीं, क्योंकि संदिग्ध नौका के दिखने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के साथ ही एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं थीं। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵