back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रविचंद्रन अश्विन ने की बल्लेबाजी प्रैक्टिस, वीडियो वायरल

आर अश्विन रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर ख़ासा एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ पोस्ट भी करते रहते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी प्रैक्टिस के बारे में लोगों को जानने का मौका दिया है। कोरोनाकाल में लम्बे समय के बाद रविचंद्रन अश्विन भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जो खुद से ही अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन भी आईपीएल के इंतजार में होंगे। अपने इन्स्टाग्राम पर रविचंद्रन अश्विन ने एक पोस्ट डालते हुए लिखा है कि ब्लीस। इसका मतलब यह होता है कि मुझे नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए ख़ासा आनन्द मिल रहा है। रविचंद्रन अश्विन नेट्स पर गेंदों को अपने बल्ले के बीच में लेकर खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने इस वीडियो को लाइक किया है। यह भी पढ़ें: लसिथ मलिंगा और इसुरु उदाना आईपीएल के पहले हफ्ते में नहीं ले पाएंगे हिस्सा रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा पिछले साल हुई आईपीएल की नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने ट्रेड किया था। रविचंद्रन अश्विन को इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल कर लिया गया था। इससे पहले अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हुआ करते थे। वहां उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी मिली थी। View this post on Instagram Bliss!! #cricket #soundofbatonball A post shared by Stay Indoors India 🇮🇳 (@rashwin99) on Jul 31, 2020 at 6:36am PDT कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट कई महीनों तक बंद रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर ही अब थोड़ी प्रैक्टिस शुरू की है। बोर्ड की तरफ से फ़िलहाल कैम्प लगाने के बारे में अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। हालांकि जल्दी ही एक कैम्प लगाने की योजना बीसीसीआई की है। आईपीएल इस साल काफी देरी से हो रहा है और ख़ास बात यह है कि भारत में नहीं होकर यूएई के लिए इसको स्थानांतरित किया गया है। यूएई में कोरोना की स्थिति भारत से काफी ज्यादा बेहतर है। बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर को आईपीएल शुरू होने से लाभ होगा। इसके अलावा छोटे खिलाड़ियों के लिए भी यह एक अच्छी खबर कही जा सकती है। टूर्नामेंट सितम्बर में शुरू होगा।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर छिड़ी बहस, अश्विन ने किया खुलकर बचाव, कहा- “यह नियमों के खिलाफ नहीं है”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵