back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

3 चीज़ें जो बताती है कि WWE को विंस मैकमैहन ने कैसे इतना कामयाब बनाया

विंस मैकमैहन विंस मैकमैहन ने अपनी मेहनत और लगन से WWE आज यहां तक पहुंचा है। WWE के सामने काफी सारी कंपनी आई जिन्होंने विंस को टक्कर दी। दैसे WCW जो एक वक्त दूसरी सबसे बड़ी कंपनी साबित हो रही थी। NJPW, TNA और AEW लेकिन विंस के दिमाग और काबलियित से WWE पर एक भी आंच नहीं आने दी आई। WCW जैसे बड़ी कंपनी को पहले ही विंस खरीद चुके हैं जबकि आने वाले समय में क्या पता विंस और रेसलिंग कंपनियों के बादशाह हो। चलिए आपको बताते हैं कि 3 चीज़ों के बारे में जो बताती है कि विंस ने कैसे WWE को इतना सफल बनाया। WWE में सभी फैसलों को बड़ी समझ के साथ लेते हैं WWE विंस मैकमैहन के पास काफी सारे सुझाव आते हैं लेकिन विंस सिर्फ अपने मुताबिक और जो उन्हें सही लगता है वहीं करते हैं। विंस मैकमैहन इस बिजनेस को समझते हैं और अच्छी तरह से जानते हैं कि कंपनी कैसे और किस तरह फायदा होता है। काफी बार देखा गया है कि विंस ने कुछ सुपरस्टार्स को पहले बाहर निलाका और फिर उनको कुछ सालों बाद फिर से साइन किया जिससे उनकी कपंनी फायदा हुआ । WWE के चैंपियन ड्रू मैकइंटायर इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसलिए रेसलिंग के सबसे बढ़ियां बिजनेस मैन में विंस का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि सभी फैसलों को बड़ी समझदारी से लेते हैं। जिसको एक बार पंसद किया उसको WWE में आगे तक लेकर जाते हैं रोमन रेंस और विंस मैकमैहन ये बात सभी जानते हैं कि WWE के बॉस विंस मैकमैहन जिस सुपरस्टार को पसंद करते हैं उसका करियर काफी अच्छा बन जाता है। अभी के लिए सबसे बड़ा उदाहरण रोमन रेंस हैं जिसके लिए विंस जमीन आसमान एक कर रहे हैं जिससे रोमन रेंस का करियर बने और फैंस भी उनको पसंद करे। इससे पहले भी विंस ने कई सुपरस्टार्स का करियर अच्छा बनाया जैस रॉक, अंडरटेकर और ट्रिपल एच। विंस के पास एक अच्छा सुपरस्टार पहचानने की क्षमता है। विंस को ये पता रहता है कि कब किस सुपरस्टार को फैंस पसंद करेंगे उसके हिसाब से वो उनका किरदार चुनते हैं। WWE में हर एक चीज़ पर निगाहें होती है विंस और उनका परिवार विंस मैकमैहन को WWE के फैंस पिछले 40 साल से जान रहेंगे होगे। कंपनी के बॉस के बिना यहां एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। चाहे कितनी भी स्टोरीलाइन क्यों ना हो लेकिन विंस की इजाजत के बिना कोई काम आगे नहीं बढ़ता है। विंस मैकमैहन सिर्फ कंपनी के बाहर नहीं बल्कि रिंग से लेकर हर सुपरस्टार पर नजर रखते हैं। विंस यहां तक की हर मैच को प्लान करते हैं और प्रोडक्शन में आकर वहां देखते हैं। विंस में ये खूबी इसलिए आई हैं क्योंकि वो WWE के शुरुआती दिनों से ही अपने पिता को काम करते हुए देखकर बड़े हुए हैं। विंस को पता है कि ये बिजनेस कैसे चलता है और कैसे इससे फायदा होता है इसलिए सारी चीज़ों पर विंस की नजर होती है।-www.sportskeeda.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵