back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राखी के मौके पर अपनाए ये स्टाइलिश लुक

राखी के मौके पर अपनाए ये स्टाइलिश लुक लाइफस्टाइल डेस्क। राखी का त्योहार नजदीक है। लेकिन अगर अभी तक आप इसी दुविधा में हैं कि इस बार कैसे तैयार हों कि सब बहनों में सबसे अलग दिखें तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाले है। वैसे भी अपने चहेते भाई को राखी बांधने के लिए इतनी तैयारी करनी तो बनती है। तो चलिए जानें वो खास टिप्स को आपको सबसे अलग दिखाने में मदद करेंगे। पलाजो पैंट्स विद क्रॉप टॉप और जैकेट अगर आप कुछ इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो इस बार पलाजो पैंट्स को ट्राई करें। ये काफी ट्रेंड में हैं और काफी शानदार दिखेंगे। इस रक्षाबंधन अपनी स्किन टोन के मुताबिक कोई अच्छा कलर चुनें। जिसे आप खूबसूरत क्रॉप टॉप के साथ मैच कर सकती हैं। वहीं इस लुक को इंडो वेस्टर्न टच देने के लिए आप एक शानदार लांग जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे बता दें कि दीपिका पादुकोण इस तरह का लुक फ्लोरल प्रिंट के फैब्रिक के साथ ट्राई कर चुकी हैं। जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। चिकनकारी सूट इस बार सफेद धागों की रेशमी कढ़ाई का सूट काफी ट्रेंड में हैं। जिसे मौनी रॉय से लेकर हिना खान ट्राई कर चुकी हैं। आप चाहें तो खूबसूरत कलर के कॉटन के इन कुर्तों को इस रक्षाबंधन ट्राई कर सकती हैं। इस कुर्ते के साथ सिल्वर ज्वैलरी आपके पूरे लुक को बेहद खास बना देगी। सेक्सी एथिनिक वियर हर लड़की की वॉर्डरोब में पार्टी वियर ड्रेस तो होती ही हैं। बस आपको इन्हें मिक्स एन मैच करना है। हैवी स्कर्ट के साथ ब्लाउज की जगह पर ब्रालेट टॉप पहने। वहीं इसे मैचिंग दुपट्टे और चोकर नेकपीस या लेयर्ड नेकपीस के साथ अलग लुक में दिखेंगी। मैक्सी ड्रेस को ऐसे करें कैरी अगर आप इस बार कुछ नई शॉपिंग नहीं कर पाई है तो अपनी सिंपल मैक्सी ड्रेस को अच्छे से चोकर नेकपीस के साथ कैरी करें। ये आपको बिल्कुल नया लुक देगी। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Shibpur Seat पर TMC का रहा है दबदबा, 2026 चुनाव में क्या बरकरार रहेगा गढ़?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शिबपुर...

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵