back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिलानी को श्रीनगर में उनके आवास के पास स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया

श्रीनगर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। वयोवृद्ध अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में उनके हैदरपोरा आवास के पास एक स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया गया। 92 वर्षीय गिलानी का बुधवार को उनके हैदरपोरा स्थित आवास पर रात 10.30 बजे निधन हो गया था, जहां वह साल 2008 से नजरबंद थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिलानी को उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मौजूदगी में हैदरपोरा कब्रिस्तान में सुबह करीब 4.45 बजे दफनाया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को घाटी भर में प्रतिबंध लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों ने इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती और पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद गनी लोन, लोकसभा सदस्य और नेकां नेता हसनैन मसूदी समेत अन्य नेताओं ने गिलानी के निधन पर शोक जताया है। सुबह कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। घाटी में सभी बाजार, सार्वजनिक परिवहन, अन्य व्यवसाय और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां शहर और अन्य जगहों पर संवेदनशील स्थानों के आसपास तैनात रहीं। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵