back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूरी तरह से वैक्सीनेटिड होने के बावजूद फराह खान कोविड पॉजिटिव हुईं

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता फराह खान कुंदर पूरी तरह से टीका लगाए जाने के बावजूद कोविड पाई गई। खबर की पुष्टि करने के लिए उन्होंने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को अपडेट किया। टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज के रूप में नजर आने वाली फिल्म निर्माता का कहना है कि उन्होंने अपने आसपास के लोगों को टेस्ट कराने की सूचना दी है। फिल्म निर्माता सोमवार को को-जज शिल्पा शेट्टी के साथ शूटिंग कर रही थी। उन्होंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति 13 के एक स्पेशल एपिसोड के लिए भी शूटिंग की है। फराह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक हल्का-फुल्का संदेश लिखा कि मुझे आश्चर्य है कि क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। डबल टीकाकरण होने और ज्यादातर डबल वैक्स वाले लोगों के साथ काम करने के बावजूद, मैं कोविड पॉजिटिव हो गई। मैंने पहले ही सभी को सूचित कर दिया है की सभी लोग जो मेरे संपर्क में आए है स्वयं का परीक्षण करा ले। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। फराह ने हाल ही में सोनू सूद और निधि अग्रवाल अभिनीत एक म्यूजिक वीडियो साथ क्या निभाएंगे का भी निर्देशन किया है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵