back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025: तेजस्वी के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर पप्पू यादव बोले- हमारी बात नहीं सुनी तो…

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बवाल जारी है। इस पर RJD नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दे दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter List Revision) मामले पर घमासान मचा हुआ है। बिहार विधानसभा से देश की संसद से यह मुद्दा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार सरकार ओर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे है। लगातार विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से बहस और जवाब चाहता है। इस बीच, RJD नेता तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच चुनाव बहिष्कार की धमकी दी है। 

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बवाल जारी है। इस पर RJD नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने चुनाव बहिष्कार की धमकी दे दी है। इस पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। गुरुवार (24 जुलाई, 2025) को दिल्ली में पप्पू यादव ने बातचीत में बड़ी बात कह दी।

हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है – पप्‍पू यादव 

सांसद पप्पू यादव ने RJD नेता तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर कहा कि “यदि उन्होंने ये बात कही है तो उन्हें स्वतंत्र बात करनी ही चाहिए। लेकिन हमारा विश्वास सुप्रीम कोर्ट के साथ है और हमारा विश्वास इस सदन के साथ है।

‘फिर सत्‍ता पक्ष अकेले सदन चलाएगा’

हमारे इस संघर्ष के बाद भी कोई परिणाम नहीं निकलता है तो हम अंतिम फैसला लेने के लिए बाध्‍य होगे। और इन मुद्दों के समाधान में जब सारे रास्ते बंद हो जाएंगे तब तेजस्वी जी ने जो कहा है वह अंतिम प्रक्रिया है उससे पहले हम सब लोग मिलकर दोनों सदनों से इस्तीफा देकर और सत्ता पक्ष को अकेले सदन चलाने दें।”

हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहेगा-मनोज झा

इस पूरे मसले पर विपक्ष के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें से RJD सांसद मनोज झा ने कहा, भारत के चुनाव आयोग का रवैया ठीक नहीं है। अगर भारत का निर्वाचन आयेाग बांग्लादेश के इलेक्शन कमीशन जैसा होगा तो राजनीतिक दलों और जनता के पास कोई ऑप्‍शन नहीं बचेगा। वो एक भी विदेशी वोटर का नाम बता दें। अगर वो बिहारियों को बेदखल करनी की योजना बना रहे हैं तो आग से खेल रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी RJD इस बार...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...