back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेरी मां को गालियां दीं…PM मोदी का राहुल-तेजस्वी पर हमला, बोले- यह सिर्फ मेरी मां नहीं, देश की हर मां का अपमान

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गालियां दिए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गालियां दिए जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। मंगलवार को पीएम मोदी ने इस घटना पर भावुक होकर प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधा।

PM मोदी का दर्द छलका

दरभंगा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए सहकारिता योजना का डिजिटल उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन में कहा.“मां ही हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। बिहार की इस समृद्ध परंपरा में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। आरजेडी और कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। यह सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है।

पीएम मोदी का दर्द छलका

दरभंगा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए सहकारिता योजना का डिजिटल उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधन में कहा.“मां ही हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। बिहार की इस समृद्ध परंपरा में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा। आरजेडी और कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। यह सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है।

भोजपुरी में कही भावुक बात

पीएम मोदी ने मंच से भोजपुरी में कहा, बिहार में माई के स्थान देवता-पित्तर से भी ऊपर होला। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने गरीबी और संघर्ष देखा है। उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा, लेकिन फिर भी उन्हें गालियां दी गईं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पता है कि बिहार के लोगों को भी इस घटना से उतना ही दुख पहुंचा है जितना उन्हें। यह गालियां मेरी मां को ही नहीं, आप सबको भी दी गई हैं। मैं अपने दुख को आज आप माताओं-बहनों के सामने साझा कर रहा हूं ताकि आपके आशीर्वाद से मैं इसे सहन कर सकूं। इस बयान के बाद बिहार की सियासत और गरमा गई है। बीजेपी इसे विपक्ष का चरित्र बता रही है, वहीं कांग्रेस और राजद पर सीधे तौर पर हमला बोला गया है। माना जा रहा है कि यह विवाद आने वाले चुनावी माहौल में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...