back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, 10 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षकों (Teachers Recruitment 2021) के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षकों की वैकंसी निकलने जा रही है। इस संबंध में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का सिलेबस इसी हफ्ते जारी होगा। सिलेबस जारी होने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

राजस्थान शिक्षा विभाग ने इसे लेकर शनिवार को एक ट्वीट किया है। विभाग ने ट्वीट के जरिए कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान में पहली बार कम्प्यूटर अनुदेशकों की होने जा रही भर्ती (Teachers Recruitment 2021) को स्थायी भर्ती करने की सहमति वित्त विभाग से मिल चुकी है। आने वाले सप्ताह में भर्ती का सिलेबस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बता दें कि 19 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 10453 नए पदों (Teachers Recruitment 2021) को मंजूरी दी थी। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस के आधार पर शिक्षकों की तत्काल भर्ती को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। दरअसल, राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के मकसद से कंप्यूटर शिक्षकों का नया कैडर बनाने का फैसला किया था।

इसी हफ्ते जारी होगी विज्ञप्ति

शिक्षा विभाग के मुताबिक, वित्त विभाग से कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती (Teachers Recruitment 2021) को मंजूरी मिलने के बाद एक सप्ताह के अंदर इसकी विज्ञप्ति भी जारी कर दी जाएगी। बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से 10453 पदों पर स्थाई कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती को लेकर वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई थी, जिसे पास किया जा चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में निकलने जा रही 40518 प्रधान शिक्षकों व 5334 प्रधानाध्यापकों की बंपर वेकेंसी, जानिए डीटेल्स

Bihar Teachers Recruitment 2021: बिहार के प्राथमिक स्कूलों में 40,518 प्रधान शिक्षक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 5,334 प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति की...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵