back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईपीएल 2021 : चोटिल वाशिंगटन की जगह आरसीबी से जुड़े आकाश दीप

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है कि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2021 के शेष सीजन से बाहर रहेंगे और उनकी जगह टीम ने बंगाल के क्रिकेटर आकाश दीप को लिया है। वाशिंगटन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी एकादश के विरूद्ध खेले गए अभ्यास मैच के दौरान ऊंगली में चोट लगी थी। उन्हें तुरंत एक्स रे के लिए ले जाया गया था जिसमें फ्रेक्चर आया था। आरसीबी ने बयान जारी कर कहा, टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन चोट के कारण आईपीएल 2021 से बाहर रहेंगे। बंगाल राज्य के क्रिकेटर आकाश दीप को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया गया है। आकाश दीप ने मार्च 2019 में टी 20 डेब्यू किया था और उन्होंने अबतक 21 विकेट लिए हैं। आरसीबी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 सितंबर से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरूआत करेगा। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Virat Kohli ने IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB के खिलाड़ियों को दी नसीहत, समय का सदुपयोग करने की सलाह दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद Virat Kohli एंड कंपनी का आत्मविश्वास अपने चरम पर है। 28 मार्च...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵