back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 50 वर्ग मीटर तक क्षेत्रफल के आवासीय भूखंडों पर संपत्तिकर के भुगतान में दी छूट

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली 50 वर्ग मीटर तक क्षेत्रफल के आवासीय भूखंडों पर संपत्तिकर के भुगतान में छूट प्रदान करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने आज सदन की बैठक में बताया कि, निगम के इस निर्णय से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का जुलाई माह तक का वेतन जारी कर दिया है। इसके लिए उन्होंने सभी निगम पार्षदों, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। इसके अलावा स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी द्वारा सदन के पटल पर इस प्रस्ताव को रखा गया था जिसे निगम द्वारा पास कर दिया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले ग्रामीण लाल डोरे और विस्तारित लाल डोरे के नागरिकों को भी संपत्ति कर में राहत देने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि, ग्रामीण लाल डोरे और विस्तारित लाल डोरे में रहने वाले नागरिकों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 का संपत्तिकर का ही भुगतान करना होगा और बाकी बकाया संपत्ति कर में छूट प्रदान करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके साथ ही अनाधिकृत नियमित एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के आवासीय सम्पत्ति करदाताओं को भी संपत्ति कर में छूट प्रदान करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि, अनाधिकृत नियमित एवं अनाधिकृत कॉलोनियों के आवासीय सम्पत्ति करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 का संपत्तिकर जमा करवाना होगा और इससे पूर्व का बकाया संपत्तिकर माफ करने के लिए निगम ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। अनाधिकृत कॉलोनियों में गैर आवासीय सम्पत्तियों को वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के साथ पिछले दो साल यानी वित्तीय वर्ष 2019-20 एवं वित्तीय वर्ष 2020-21 का संपत्तिकर जमा करवाना होगा और इससे पूर्व की संपत्ति कर में छूट प्रदान करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कोरोना महामारी के कारण दिल्ली के नागरिकों को सामने उत्पन्न कठिनाइयों को देखते हुए निगम मूल्यांकन समिति-3 कि कुछ सिफारिशों को वापस लेने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। ये सभी प्रस्ताव उत्तरी दिल्ली दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में दिल्ली के नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए पारित किए गए हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵