back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में SIR प्रक्रिया के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, इस नेता को बताया किसानों का पसंदीदा मुख्यमंत्री

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विपक्षी दल लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत इस प्रक्रिया के समर्थन में उतरे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जहां विपक्षी दल सड़क से संसद तक विरोध कर रहे हैं, वहीं भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने इस प्रक्रिया का समर्थन किया है। टिकैत ने कहा, “SIR से उन्हीं को दिक्कत है जो बाहर से हैं।”

राकेश टिकैत ने क्‍या कहा ? 

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समर्थन किया है। उन्‍होंने एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि “इस प्रक्रिया से केवल उन्‍हीं लोगों को दिक्‍कत है, जो बाहर से आये हैं, जो वहां (बिहार) से हैं उन्हें कोई समस्या नहीं होगी।”

राकेश टिकैत ने मायावती को बताया किसानों की पसंदीदा मुख्यमंत्री

राकेश टिकैत ने कहा कि मायावती किसानों के लिए अब तक की सबसे बेहतर मुख्यमंत्री रही हैं, खासकर गन्ना किसानों के लिए उनके काम को उन्होंने नंबर वन बताया। टिकैत ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ को किसानों के लिए और बेहतर काम कर ‘नंबर वन’ बनने की कोशिश करनी चाहिए।

क्या है SIR प्रक्रिया का उद्देश्य? 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने 24 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। आयोग के अनुसार, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों, ताकि वे अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें।

SIR पर उठे सवालों पर चुनाव आयोग का जवाब

SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों के तीखे विरोध पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि क्या वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी न निभाए और मृतकों को भी वोट डालने की अनुमति दे? आयोग ने सवाल उठाया कि जो लोग स्थायी रूप से बिहार से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं, क्या उन्हें अब भी बिहार में वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए? साथ ही यह भी पूछा गया कि क्या फर्जी वोटरों और घुसपैठियों को भी मतदान का हक दिया जाए, और क्या किसी व्यक्ति को दो जगहों पर वोट देने का अधिकार मिल सकता है?

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...