back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में भाजपा ने की प्रकोष्ठ संयोजक की नियुक्ति

भोपाल 23 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन नियुक्तियों का दौर जारी है। संगठन के अलावा मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद विभिन्न प्रकोष्ठ के संयोजक नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने 17 प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोज की नियुक्ति की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने प्रदेश संयोजक की सूची जारी की है जिसके मुताबिक विधि प्रकोष्ठ का संयोजक मनोज त्रिवेदी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का संयोजक अनुराग प्यासी ,व्यवसाय प्रकोष्ठ का संयोजक विकास बोरिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ अभिजीत देशमुख को बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री सबनानी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक आर्थिक प्रकोष्ठ का संयोजक योगेश मेहता, सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक मदन राठौर ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक ब्रिगेडियर ए पी सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक प्रदीप नायर, बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक नारायण कबीरपंथी ,शिक्षक प्रकोष्ठ का संयोजक नितेश शर्मा, मछुआरा प्रकोष्ठ का संयोजक बाबूलाल चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शरद अग्रवाल ,अंत्योदय प्रकोष्ठ का संयोजक रामेश्वर दुबे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, खेल प्रकोष्ठ का संयोजक श्रवण मिश्रा, स्वयंसेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ का संयोजक राम रघुवंशी और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का संयोजक नरेंद्र सिंह को बनाया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵