back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का वार, पूछे 15 सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 15 सवाल पूछते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 15 सवाल पूछते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से NDA की सरकार और केंद्र में 11 वर्षों से भाजपा सरकार है, लेकिन राज्य में अब भी गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की समस्या बनी हुई है।

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से पूछे 15 सवाल

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पीएम मोदी से 15 सवाल किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के किसानों और युवाओं को सरकार ने धोखा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन अब 2025 आ गया और किसानों की हालत पहले से भी खराब हो गई है।

[EMBED]

बिहार में किसानों और मजदूरों की स्थिति पर सवाल

  • बिहार के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए क्या विशेष कदम उठाए गए?
  • बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है?
  • बिहार में खेतिहर मजदूर और बटाईदारों की हालत सुधारने के लिए क्या किया गया?

शिक्षा 

  • निवेश और उद्योग को लेकर सवाल 
  • बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों है?
  • प्रति व्यक्ति निवेश सबसे कम बिहार में क्यों है? 
  • पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं मिला?

बेरोजगारी और पलायन पर सवाल 

  • बिहार में 20 वर्षों के एनडीए शासन के बाद भी गरीबी और बेरोजगारी क्यों बनी हुई है?
  •  बिहार के विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का क्या हुआ? 
  •  बिहार से होने वाले बड़े पैमाने पर पलायन को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए?

बंद पड़ी मिलों को लेकर सवाल 

 

  • मोतिहारी की बंद चीनी मिल कब शुरू होगी? 
  •  मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा और मुजफ्फरपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब चालू किया जाएगा? कटिहार की बंद पड़ी जूट मिल को फिर से कब चालू किया जाएगा?

रोजगार और आरक्षण पर सवाल

 

  • रेलवे और आर्मी में बेरोजगार युवाओं को नौकरियां कब दी जाएंगी?
  •  बिहार सरकार द्वारा पारित 65% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं किया गया? जातिगत जनगणना कराने से सरकार क्यों पीछे हट रही है?

तेजस्वी के सवालों पर गरमाई राजनीति

तेजस्वी यादव के इन सवालों से बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए बिहार के विकास को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी इन सवालों का क्या जवाब देते हैं और बिहार के लिए क्या नई घोषणाएं करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट के चलते दुनियाभर में कच्चे तेल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कमी से हाहाकार मच...
spot_img

Latest Stories

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵