back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड एंटी एजिंग सीरम

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड एंटी एजिंग सीरम लाइफ़स्टाइल डेस्क। चमकदार स्किन पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से एक सीरम भी है। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ बेदाग बनाता है। मार्केट में कई तरह के स्किन संबंधी समस्याओं से संबंधित सीरम मिल जाते हैं। कई सीरम काफी महंगे भी होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इसे घर पर बना सकते हैं। जिसका रोजाना इस्तेमाल करके आप जवां स्किन पा सकते हैं। चेहरे के लिए विटामिन ई, एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना जाता है। जिसका इस्तेमाल करके आप कालेपन के साथ-साथ दाग धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं। जानिए घर पर कैसे बनाएं ये स्पेशल सीरम। सीरम बनाने के लिए सामग्री 4 चम्मच एलोवेरा जेल 4 चम्मच गुलाब जल 4 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल 2 चम्मच बादाम तेल ये रहा है सीरम बनाने का सिंपल तरीका एक कांच के बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें एक-एक करके विटामिन ई का ऑयल, बादाम का तेल डाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसे एक साफ कांच की बोलत में भर लें। ऐसे करें सीरम का इस्तेमाल रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से धो लें। इसके बाद गर्म पानी से भिगी हुई तौलिया को चेहरे पर 5-10 मिनट के लिए रख लें। जिससे कि आपके चेहरे के पोर्स खुल जाए। इसके बाद थोड़ा सा सीरम लेकर चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज कर लें। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

अब पार्लर नहीं, घर की रसोई से लौटेगा निखार, जानिए रामबाण घरेलू नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अब न चेहरे की चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा, न ही हजारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत है। रसोई में...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵