नई दिल्ली| Sukanya Samriddhi Account: एक बेटी का पिता होने का गौरव हर किसी के लिए सौभाग्य माना जाता है। केंद्र सरकार ने भी पिता के इसी गौरव को बढ़ाने के लिए देशभर में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जिसकी 10 साल से छोटी 2 बेटियां हैं, वह सिर्फ 250 रुपये के निवेश से बेटी का भविष्य उज्ज्वल बना सकता है। यानि दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यहां सिर्फ रोजाना 10 रुपये के निवेश से मोटा पैसा कमा सकते हैं।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान (Beti Bachao, Beti Padhao campaign) के तहत शुरु की गई बचत योजना सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana) सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है, जो पूर्ण रूप देश की बेटियों को समर्पित है। बच्ची के 10 साल के होने से पहले तक सुकन्या खाता (Sukanya Khata) खोला जा सकता है। शुरुआती 14 साल के लिए खाते में रकम जमा करनी होती है। ये योजना 21 साल के बाद मैच्योर होती है। यानि आप 21 साल के बाद ही पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, 18 साल की उम्र के बाद अगर बेटी की शादी होती है तब भी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा 18 वर्ष की उम्र के बाद बेटी की पढ़ाई के लिए 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकते हैं।
योजना सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi Yojana) के अनुसार, एक बच्ची के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खोला जा सकता है। माता-पिता ज्यादा से ज्यादा 2 बेटियों के नाम से अकाउंट खुलवा सकता है। अगर जुड़वां या तीन बच्चियां एक साथ होती हैं, तो फिर तीसरी बच्ची को भी इसका फायदा मिल सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ
-
सालाना कम से कम 250 रुपए (अधिकतम 1. लाख) से योजना का लाभ ले सकते हैं (अगर आप 250 रुपये का न्यूनतम भुगतान नहीं करते तो 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है)
-
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि पर 8.6% की दर से ब्याज मिलता है, जो PPF सहित किसी भी सरकारी बचत योजना से अधिक। उदाहरण के लिए यदि आप हर साल 1 लाख रुपए (15 साल के लिए) सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करते हैं तो आपको 15 लाख (मूल राशि) और 13.32 लाख (ब्याज) यानि कुल मिलाकर 28.32 लाख रुपए मिलेंगे।
-
अगर लड़की के 21 साल की होने के बाद भी पैसे नहीं निकाले जाते हैं, तब भी सुकन्या खाते में जमा रकम पर ब्याज मिल सकता है।
-
अगर आप चाहे तो बेटी के 18 साल पूरे होने पर आप आधी रकम निकाल सकते हैं।
-
सालाना 1.5 लाख तक की रकम पर टैक्स में छूट लाभ
-
एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा आसानी से भेज सकते हैं।
-
सरकार द्वारा गारंटीड रिटर्न (सॉवरेन गारंटी)
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
-
सुकन्या समृद्धि खाता केवल बेटी के नाम पर उसके माता-पिता द्वारा ही खोला जा सकता है
-
बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए
-
एक बच्ची के नाम पर सिर्फ एक ही सुकन्या समृद्धि (SSY) खाता खोला जा सकता है
-
एक परिवार में सिर्फ 2 ही बच्चियों के खाते खुल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
नया SSY खाता खोलने का फॉर्म किसी भी डाकघर या बैंक (सरकारी या प्राइवेट) में उपलब्ध है। इसके अलावा फॉर्म आरबीआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/content/pdfs/494SSAC110315_A3.pdf
जरूरी जानकारी या दस्तावेज़:
-
बच्ची का नाम
-
खाता खोलने वाले माता-पिता/अभिभावक का नाम (जाइंट अकाउंट होल्डर)
-
जमा कराने वाली रकम
-
चेक/डीडी नंबर और तारीख (पहली बार रकम जमा करने के लिए)
-
बच्ची का जन्म तिथि
-
बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
-
माता-पिता/अभिभावक का पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आदि)
-
स्थायी पता
-
अन्य केवाईसी संबंधी दस्तावेज (पैन, वोटर आईडी कार्ड, आदि)
-
बच्ची और उसके माता-पिता का फोटो
-
यदि आवेदक की जुड़वां या तीन बच्चियां एक साथ जन्मी हैं, तो ऐसे में एक अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट भी देना होगा। जिसमें बच्चियों के जन्म क्रम के बारे में लिखा होगा।
-
अगर आवेदक बच्ची के असली माता-पिता नहीं है, लेकिन कानूनी तौर पर देखभाल का ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं तो ऐसे में आवेदक को बच्ची के साथ अपने रिश्ते का प्रमाण पत्र देना होगा।




