back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav: कौन हैं उदय सिंह? जिन्हें बिहार चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए सब कुछ

प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है। पीके ने पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रशांत किशोर (PK) की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है। पीके ने पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उदय सिंह का राजनीतिक अनुभव और परिवारिक पृष्ठभूमि दोनों ही काफी मजबूत हैं।

राजनीति में मां-बेटे दोनों का योगदान

उदय सिंह की मां माधुरी सिंह खुद दो बार पूर्णिया से कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं। 1980 और 1984 में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं, उदय सिंह भी लंबे समय से पूर्णिया की राजनीति में सक्रिय हैं।

उदय सिंह का राजनीतिक सफर

1998: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, तीसरे स्थान पर रहे। 2004: बीजेपी के टिकट पर पूर्णिया से सांसद बने। 2009: दोबारा बीजेपी से सांसद चुने गए। 2014: बीजेपी से चुनाव हार गए 2019: कांग्रेस में वापसी की, दूसरे स्थान पर रहे। अब 2025 में, प्रशांत किशोर ने उन्हें जन सुराज की कमान सौंप दी है।

चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की नई रणनीति

प्रशांत किशोर ने 20 मई से 120 दिनों की राज्यव्यापी यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य है: जनता से सीधा संवाद पार्टी का विजन बताना जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय पर सरकार की कथित नाकामी उजागर करना यात्रा की शुरुआत जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा, छपरा से की गई है। PK हर दिन 2-3 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जनसभाएं करेंगे।

क्या है PK का प्लान?

जन सुराज 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी न पहले गठबंधन, न बाद में। त्रिकोणीय मुकाबले की तैयारी पिछली हार से सीख लेकर पूरी ताकत से मैदान में वापसी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उदय सिंह पार्टी की सांगठनिक रणनीति और चुनावी तैयारियों को लीड करेंगे। जनता के बीच पार्टी की छवि मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी का नेटवर्क खड़ा करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में जन सुराज अब तेज़ी से एक्टिव हो रही है। महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की PK की कोशिश अब उदय सिंह की अगुआई में और जोर पकड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵