back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता बोले- कंपनी के सुशांत सिंह राजपूत से कोई विवादित मुद्दे नहीं रहे

धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता बोले- कंपनी के सुशांत सिंह राजपूत से कोई विवादित मुद्दे नहीं रहे नई दिल्ली| सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। उन्होंने अब तक सुशांत के दोस्त, परिवार, गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और डायरेक्टर्स समेत कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में शुरुआत से ही करण जौहर को ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें एक्टर की मौत का दोषी माना जा रहा है। मंगलवार को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता ने अंबोली पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। आयुष्मान खुराना ने ‘केदारनाथ’ के निर्देशक अभिषेक कपूर से मिलाया हाथ तकरीबन 4 घंटे चली पूछताछ में अपूर्व मेहता ने बताया कि फिल्म ड्राइव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना एक बिजनेस डिसीजन था। कंपनी के सुशांत सिंह रापजूत के साथ किसी भी तरह के विवादित मुद्दे नहीं थे। फिल्म साल 2019 में ही तैयार हो गई थी, इसलिए इसे उसी साल रिलीज भी कर दिया गया था। बता दें कि सुशांत के निधन के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर निशाना साधा था। कंगना ने यह भी दावा किया था कि सुशांत ने अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बात जाहिर की थी कि वह इस इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए बहुत स्ट्रगल कर रहे हैं। कंगना रनौत ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2019 में एक भी फिल्म शूट नहीं की, क्यों? सुशांत के निधन के बाद करण ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था कि मैं खुद को दोषी मानता हूं कि मैं तुम्हारे साथ टच में नहीं रहा। ऐसी गलती अब मैं कभी नहीं करूंगा। हमें सिर्फ रिलेशनशिप बनाना नहीं चाहिए बल्कि उसे अच्छे से निभाना भी चाहिए। सुशांत की मौत से मुझे बहुत बड़ा झटका लगा है। तुम्हारी वह प्यारी स्माइल हमेशा याद आएगी। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵