back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज बंगाल में मोदी-योगी, कई जनसभाएं

कोलकाता, 03 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं का जमघट जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल में होंगे। दोनों नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करने वाले हैं। उधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा नेताओं की जमसभाओं में उनके निशाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी। प्रदेश भाजपा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली जनसभा अपराहन 2:45 बजे हुगली जिले के हरिपाल नंदाकुटी मैदान में होनी है। उनकी दूसरी जनसभा राजधानी कोलकाता से सटे दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में होगी। इसी तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा सुबह 10:00 बजे हावड़ा जिले के उलूबेरिया पूर्व विधानसभा क्षेत्र में होनी है। दूसरी जनसभा हावड़ा के ही गुलमोहर रेलवे मैदान में तय है। योगी की तीसरी जनसभा अपराह्न 2:00 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के फलता विधानसभा क्षेत्र में होगी। फिर वे 3:15 बजे कुलतली में लोगों को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/ प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

The Bengal Files Day 3: फिल्‍म ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रदर्शन फीका, जानें तीसरे दिन की कमाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्‍टार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की लीड रोल वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ (The Bengal...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵