back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 18 : चाहत पांडे ने घर से बेघर होते ही इन कंटेस्‍टेंट के खोले राज, जानिए किसे बताया शो का विनर?

बिग बॉस 18 के घर से सबसे मजबूत मानी जाने वालीं सदस्‍य चाहत पांडे एविक्ट हो गईं हैं। उनके बेघर होने की खबर से फैंस काफी उदास हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 के फिनाले के बेहद करीब पहुंचने के बाद शो की कंटेस्‍टेंट चाहत पांडे बेघर हो गई हैं। चाहत ने शो से बाहर आते ही कई कंटेस्‍टेंट्स के राज खोले हैं। जानिए उन्‍होंने किस कंटेस्‍टेंट को बताया इस शो का विनर। गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के घर से सबसे मजबूत मानी जाने वालीं सदस्‍य चाहत पांडे एविक्ट हो गईं हैं। उनके बेघर होने की खबर से फैंस काफी उदास हैं। वहीं चाहत पांडे अपने एविक्शन इंटरव्यू में शो से जुड़ी बातों को लेकर खुलासे किए हैं। उन्‍होंने शो के इस कंटेस्टेंट को विनर भी बताया। 

करणवीर-चुम में से एक जीतेंगे 



चाहत ने करणवीर और चुम को सबसे मजबूत दावेदार माना। उन्‍होंने कहा कि वो चाहती हैं कि इन दोनों में से किसी एक को ट्रॉफी मिले। उन्‍होंने कहा कि चुम एक छोटे से गांव से बिलांग करती हैं, यहां तक पहुंचने के लिए उन्‍हें कोई सपोर्ट नहीं मिला है। इसलिए इस शो को जीतने के लिए चुम मजबूत कंटेस्टेंट हैं। हालांकि चाहत ने करणवीर की इस बात से नाराज हैं, जब उन्‍होंने चाहत के लिए कहा था उनके मगरमच्छ के आंसू हैं। 

इस कंटेंस्‍टेंट के खिलाफ चाहत पांडे

चाहत पांडे ने अविनाश मिश्रा के खिलाफ काफी कुछ बोला। उन्‍होंने कहा कि अविनाश बदतमीज़ इंसान है। चाहत ने कहा कि उसने मेरे लिए जो कुछ भी बोला, उसके पहले उसे ये सोचना था कि यदि मेरी जगह उसकी कोई बहन होती तो भी क्या वो यही कहता। वहीं चाहत ने शिल्पा शिरोडकर के बारे में कहा कि वो बहुत अच्छी हैं। लेकिन हमेशा थोड़ा कंफ्यूज्ड रहती हैं। 

अविनाश की वजह से ईशा 

चाहत पांडे ने ईशा और अविनाश पर निशाना साधते हुए कहा कि ईशा सिर्फ अविनाश की वजह से यहां तक पहुंची हैं। यदि अविनाश नहीं होता तो ईशा इस शो में इतने आगे तक नहीं पहुंच पाती। अविनाश नौकर की तरह उसके हर काम करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵